प्रियंका गांधी ने एक महीने बाद किया ट्वीट, लिखी यह बातें...

सोशल मीडिया पर 11 फरवरी को इंट्री करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक महीने बाद मंगलवार की रात को पहला ट्वीट किया। कांग्रेस महासचिव ने अपने पहले ट्वीट साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा के सदा ही बापू जी रहे हैं। हिंसा सदा बुरी होती है। बता दें मंगलवार को प्रियंका गांधी अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने गई थी। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा, ''साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।'' प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर 11 फरवरी को ट्विटर पर आई थीं।
ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर नहीं करतीं किसी को फॉलो, 1.21 करोड़ हैं फॉलोअर्स।
'यहां पर सत्य का रहा बसेरा'
एक महीने बाद ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, यहां सत्य का बसेरा है। पहले ट्वीट के 5 मिनट बाद प्रियंका गांधी ने दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी की सूक्ति साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे हिंसा से आपत्ति उठाता हैं। जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है। लेकिन इससे होने वाली हानि स्थाई होती है।’
इतने लोगों ने किया लाइक
प्रियंका गांधी ने अपना पहला ट्वीट जैसे ही किया वैसे ही लोगों ने लाइक एवं री-ट्वीट करना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह 11 बजे तक उनके ट्वीट को 56 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और साढ़े 16 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। बता दें कि अब तक दो लाख 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
