प्रसपा के ऑफर पर बोले अखिलेश, 2022 में अकेले ही बनाएंगे सरकार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के ऑफर पर अखिलेश यादव ने कहा 2022 में हम अकेले ही सरकार बनाएंगे। प्रयागराज पहुंचें समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में हमारी ही सरकर बनेगी। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्थाओं के हालात बहुत ही खराब है। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि 2022 में हम अकेले सरकार बनाएंगे। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी बहुत समय है। वर्ष 2022 में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और सपा के बीच में गठबंधन होगा, यह समय बताएगा। जेएनयू में फीस वृद्धि के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गरीबों की और बेटियों की पढ़ाई मुफ्त होनी चाहिए।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने का कल हो जाएगा ऐलान, तीनों दलों में यह बना प्लान
सीएम-डिप्टी सीएम पर साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम और डिप्टी सीएम आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर कैसे करके लेटर लिखे जा रहे हैं, इसका अंदाजा अभी हाल में डिप्टी सीएम का लेटर गवाहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में बीजेपी अपने लाभ के लिए संस्थाओं को खराब कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर उन्होंने कहा कि जिन मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली थी, आज उन्हीं का काम रोका जा रहा है। महाराष्ट्र की सियासत पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी वहां पर संख्या दो हैं और वहां पर गठबंधन का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने महाराष्ट्र में जल्द ही किसी के गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
महाराष्ट्र: आज साफ हो जाएगी तस्वीर, सोनिया गांधी के साथ होगी बैठक
यूपी सरकार पर उठाए सवाल
यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा यूपी सरकार से सवाल पूछा कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हुईं क्या? नौजवानों को रोजगार मिला क्या? इस पर सवाल का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देश इस समय आर्थिक संकट चल रहा है, देश के बैंक डूब रहे हैं। इलाहाबाद बैंक को भाजपा के लोगों ने ही खत्म कर दिया है। ऐसी आर्थिक मंदी आई है कि न नौकरी है, व्यापार और रोजगार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनआरसी लाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि नौजवानों को नौकरी कब मिलेगी? किसानों का धान कब खरीदा जाएगा? देश के आर्थिक संकट इस पर अभी तक कोई भी जवाब नहीं दे पाई है।
महाराष्ट्र: सत्ता को लेकर सियासत जारी, पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...