यूपी में टाउन हॉल के जरिए स्मृति इरानी ने 4 लाख महिलाओं से किया संवाद

उत्तर प्रदेश में चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उड़ान अभियान के द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित करना शुरू किया है। इस अभियान के पहले चरण में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टाउन हॉल के जरिए महिलाओं से सीधा संवाद किया।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उडान कार्यक्रम के इस सीधे प्रसारण में प्रदेश की लगभग 4 लाख महिलाएं जुड़ीं। इन महिलाओं ने सुझाव व समस्याएं उडान के माध्यम से स्मृति ईरानी तक पहुंचाई। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं विकास कार्यक्रमों के संदेश को महिलाओं तक पहुंचाने का काम कर रही है।
पलायन रोकने की पूरी कोशिश
इस टाउन हॉल में स्मृति इरानी ने कहा कि आज प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो प्रदेश की छोटी-छोटी समस्या को ढूंढ कर निकाले और उसका समाधान कर सके। ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है। 2014 से पहले दिखावे के लिए केंद्र में और यूपी में अलग-अलग सरकार थी। वास्तव में हाथ साइकिल को पकड़े थे और साइकिल हाथी पर सवार थी।
अब किसानों को और सशक्त किया जा रहा है, ताकि हमारे बहनों को कोई दिक्कत ना हो। खेती में नई तकनीक अपना कर रोजगार पैदा किया जा सकता है, इससे गांव से पलायन रुक सकता है। पलायन गांवों में निवेश नहीं होने की वजह से होता है और निवेश कानून-व्यवस्था सही होने की वजह से होता है ये राज्य सरकार की असफलता है।
प्रदेश में महिलाओं के साथ भेदभाव न हो
स्मृति इरानी ने इस कार्यक्रम में कहा कि राजनीति हो या अभिनय हो मुझे आप जैसी बहनों को जुड़े का बहुत अच्छा मौका मिला। इरानी ने कहा कि लक्ष्मी भी कमल पर बैठकर आती है, उड़ान आपकी जारी रहे, भाजपा सब पर भारी रहे। जब प्रदेश में लक्ष्मी आती है तो 'साइकिल' या 'हाथी' पर बैठकर नहीं, हमेशा 'कमल' पर बैठकर आती है।
यूपी में 1 लाख पद खाली है ऐसा नहीं हो सकता कि खाली पदों पर महिलाओं की नियुक्ति कर दें। ये प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है, ये प्रदेश सरकार पर निर्भर करता है कि वो महिलाओं के साथ भेद-भाव करती है या नहीं। इसलिए प्रदेश में ऐसी सरकार की जरूरत है जो महिलाओं के साथ भेदभाव ना करें।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
