अगले 7 दिन में सपा में होंगे बड़े ऐलान, आज है बड़ी बैठक
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब दो साल ही बचे है। इसलिए समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियों को एक्टिव मोड में अब ला चुकी है। विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की रणनीति बनाने के लिए सपा ने आज शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्षता अखिलेश यादव खुद ही करेंगें। आज की बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों से 50 से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके साथ ही कुछ विशेष नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। सपा के सामने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव सबसे अहम है।
ये भी पढ़ें : बीजेपी का दामन थामते ही इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, अब सिंधिया की बारी
सत्ता में वापसी के लिए सपा को तत्कालीन सरकार को घेरना और खुद को बेहतर विकल्प के रूप में रखने की चुनौती सबसे अहम है। इसके लिए भी आज कुछ बड़े फैसले होने की आशंका लगाई जा रही है। पार्टी आज पंचायत चुनावों के साथ विधानपरिषद के चुनावों की भी रूपरेखा तय करेगी। इसके साथ ही पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की भी सूची जल्दी ही निकालने की कोशिश में है।
2022 के चुनावों की तैयारी के लिए बीते दिनों सपा ने अपने कई जिला अध्यक्षों की सूची निकाली। इसके साथ ही सपा ने अपने फ्रंटल संगठनों की भी तैयारी की है जिसमें हाल ही में सपा ने बलिया (यूपी) के अरविन्द गिरी को समाजवादी युवजन सभा का अध्यक्ष बनाया। इसके साथ ही लखनऊ के अनीस राजा को मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
ये भी पढ़ें :"वो मुजफ्फरनगर में कड़वाहट घोलते है, हम मुजफ्फरनगर में गुड़ की मिठास घोलते है"
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...