लखनऊ में बोले PM- वो कहते हैं मोदी हटाओ, मैं कहता हूं कालाधन हटाओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में रैली को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की इस परिवर्तन महारैली में जब प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तो पूरा मैदान मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा, जानकारी के मुताबिक रैली में मोदी को सुनने के लिए करीब 10 लाख लोग आए थे। हालांकि सभी लोग मैदान में पहुंच पाने में नाकाम रहे।
साल 2017 में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली में अपने भाषण की शुरुआत जनता को धन्यवाद करने से की।
रैली में पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश
1- मैं कई सालों से राजनीति में हूं, लेकिन इतनी बड़ी रैली को संबोधन का सौभाग्य नहीं मिला
2- हिंदुस्तान के किसी भी कोने में ऐसा विराट दृष्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला
3- ये लखनऊ की धरती अटल बिहारी वाजपेयी की धरती है, अटल जी ने लखनऊ की भरपूर सेवा की।
4- जो लोग यूपी चुनाव का हिसाब-किताब लगा रहे हैं, यह रैली देखने के बाद उन्हें मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
5- जो राजनीतिक पंडित हैं यूपी का चुनाव किस दिशा में जाएगा उन्हें यह रैली को देखने के बाद हिसाब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
6- परिवर्तन की बयार साफ तौर पर यहां दिख रही है।
7- उत्तर प्रदेश की सेवा करने का अवसर भाजपा को मिला था। 14 साल बीत गए। आज युग ऐसा है कि सरकार बदलने के 6 महीने में पुरानी सरकार को लोग भूल जाते हैं। आज में बड़े गर्व के साथ कह सकता हूं कि कल्याण सिंहजी, रामप्रकाश गुप्तजी और राजनाथजी के नेतृत्व में चली सरकारों को लोग आज भी याद करते हैं।
8- मुद्दा बीजेपी के वनवास का नहीं है, मुद्दा 14 साल के लिए उत्तर प्रदेश में विकास के वनवास का है।
9- आपने मुझे यूपी से सांसद बनाया, जीभर के मेरी मदद की। उसके कारण 30 साल बाद देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली।
10- मेरी सोच हिंदुस्तान के संदर्भ में है, हम चाहते हैं हिंदुस्तान आगे बढ़े।
11- हिंदुस्तान का सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक यूपी से सारी समस्या दूर नहीं होंगी।
12- एक बार अपने पराये, जात-पात से ऊपर उठ कर के वोट कीजिए देखिए उत्तर प्रदेश बदलता है या नहीं बदलता है।
13- मैने कभी सोचा नहीं था सरकारें ऐसे भी हो सकती है, बहुत पीड़ा हुई है मुझे।
14- मेरे संसदीय क्षेत्र में रास्ता बनबाना था तो तराजू से तौल कर विचार किया जाता था।
15- मेरे सारे एमपी दिन रात शिकायत करते थे, उत्तर प्रदेश की सरकार उनकी सुनती नहीं है।
16- उत्तर प्रदेश सरकार को हर साल 1 लाख करोड़ रकम खर्च करने के लिए ज्यादा मिली है।
17- अगर केंद्र का पैसा सही रूप में खर्च हुआ होता तो यूपी आज कहां से कहां पहुंच गया होता।
18- देश की जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। विकास में राजनीति होती है तो विकास रुक जाता है और जनता पिछड़ती चली जाती है।
19- सपा-बसपा कालेधन और नोटबंदी पर एक हो गए, वो कहते हैं मोदी हटाओ,मैं कहता हूं कालाधन हटाओ। वो कहते हैं मोदी हटाओं, मैं कहता हू्ं भ्रष्टाचार हटाओ।
20- अभी दो दिन पहले आर्थिक कारोबार के लिए भीम नाम का एक एप लॉन्च किया, इसके लिए भी कुछ लोगों के पेट में चुहा कूदने लगा।
21- यूपी की जनता परिवर्तन के लिए फैसला कर चुकी है और परिवर्तन निश्चित है।
22- एक दल ऐसा है, जो अपने बेटे को स्थापित करने के लिए पिछले 15 साल से कोशिश कर रहा है लेकिन दाल नहीं गल रही है।
23- एक दल ऐसा जो पैसा बचाने में लगी है, दूर-दूर के बैंक खोज रही है।
24- अब उत्तर प्रदेश की जनता को बताना है कि जो पार्टी पूरा परिवार में लगा है वो प्रदेश को बचा पाएगा क्या?
25- किसी को पैसा बचाना है तो किसी को परिवार, एक हम ही हैं जो यूपी को बचाना है।
26- मैं ये कहने आया हूं कि परिवर्तन आधा-अधूरा मत करना, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना।
27- 30 साल के बाद हिंदुस्तान को ऐसी सरकार मिली है जिसका हाई कमान ढाई करोड़ जनता के पास है।
28- हमें अवसर दीजिए हम आपको सुख-चैन से रहने का माहौल देंगे
29- हमने देश के हर वर्ग के लिए योजना बनाया, कुछ लोगों को इससे भी परेशानी हुई, मोदी किसी से पैसा ले ले तो परेशानी, दे दो तो परेशानी होती है।
30- ये चुनाव परिवर्तन का चुनाव हैं इसे कभी भूलना मत। जो हमारे साथ होंगे, उनका भी भला हो। जो साथ नहीं होंगे, उनका भी भला हो। जो हमारे सामने होंगे, उनका भी भला हो।
इसके अलावा रैली में केशव प्रसाद मौर्य और राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया
केशव प्रसाद मौर्य
- जब भाजपा की सरकार आयेगी तो असली गुनहगारों के खिलाफ FIR लिखा जाएगा।
- 2017 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरकार बनेगी।
- भाजपा की सरकार बनेगी तो अमन-चैन का माहौल होगा, गुंडे जेल में होंगे।
- सपा, बसपा का आतंक और गुंडाराज को खत्म कर भाजपा की सरकार बनाएं।
- विश्वास करो तुम मोदी पर ये नव युग का निर्माता है, ऐसा नेता एक बार ही आता है।
राजनाथ सिंह
- अभी तक यूपी के इतिहास में आज तक ऐसा दृष्य कभी नहीं मिला था।
- उत्तर प्रदेश में जो हालात बने हैं उससे में परिवर्तन जरूर हो गई है।
- हिंदुस्तान का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है लेकिन इसका विकास अभी तक नहीं हो पाया है।
- उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के साथ कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गया है।
- सपा और बसपा ने सुशासन को वनवास दे दिया है।
- जिस सुशान को सपा और बसपा ने बनवास दे दिया है उसका भाजपा घऱ वापसी करेगी।
- आज ऐसे हालत पैदा हो गए है कि किसानों के धान को भी यूपी सरकार खरीद नहीं पा रही है।
- मोदी ने किसानों की चिंता करते हुए 6 हजार करोड़ दिया तब जा कर गन्ना किसानों को पैसा मिला।
- आपने गरीब माता-बहनों की चिंता करते हुए गैस सिलेंडर हर घऱ तक पहुंचाने का काम किया।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
