15 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे बाण सागर परियोजना का लोकार्पण, लाखों किसानों को होगा फायदा

केन्द्र सरकार की सहायता 20 साल में पूरी होने वाली यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश की संयुक्त अन्तरराज्यीय बाण सागर परियोजना का लोकार्पण 15 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी करने जा रहे हैं। ये परियोजना यूपी की चार परियोजनाओं में से पहली परियोजना है जिसका लोकार्पण पीएम करने वाले हैं। इससे एक लाख 70 हजार किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर के चंदईपुर में बाण सागर नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
परियोजना के पूर्ण होने पर यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाण सागर परियोजना के लोकार्पण से यूपी को बहुत फायदा होगा। उन्होंने शेष परियोजनाओं के भी जल्द पूरा होने का दावा किया है। बता दें कि बाणसागर परियोजना तीन राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना है। 39 वर्ष पहले एमपी, बिहार और यूपी के सिंचाई को लेकर परियोजना का आधार तैयार किया गया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बाण सागर परियोजना से लाखों किसानों को फायदा होगा। इससे डेढ़ लाख हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी।
1.70 लाख किसानों को होगा फायदा
इस परियोजना पर लगभग 3500 करोड़ रुपए का खर्च आया है। 170 किमी टनल व नहर के माध्यम से परियोजना को पूरा किया गया है। इस परियोजना के पूरी हो जाने से मिर्जापुर और इलाहाबाद जिले के 1.70 लाख किसान लाभान्वित होंगे। बाण सागर नहर से दोनों जिलों में 150131 लाख हेक्टेयर फसलों की सिंचाई होगी। इस परियोजना से मिर्जापुर जिले में 75 हजार 309 हेक्टेयर और इलाहाबाद जिले में 74 हजार 823 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।
परियोजना का 50 प्रतिशत पानी मध्य प्रदेश सरकार इस्तेमाल करेगी। इसलिए मध्य प्रदेश परियोजना की लागत का 50 प्रतिशत धन खर्च करेगा। परियोजना का 25 प्रतिशत पानी यूपी और इतना ही बिहार को देने पर मसौदा बना। इसलिए दोनों राज्यों को लागत का 25-25 प्रतिशत धन खर्च देना तय हुआ। लेकिन सरकारें बदलती रहीं और यूपी के हिस्से में पानी आने में 39 साल का लंबा वक्त लग गया। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के इस सपने को साकार करेंगे।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
