इस बार आदिवासियों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे PM मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में यह कहा जा सकता है कि वो हर विशेष दिन का अतिविशेष तरीके से मनाते हैं। चाहें वो स्वतंत्रता दिवस हो, योगा दिवस या कोई और दिवस। यही नहीं वो अपने जन्मदिन को भी खास तरीके से जनता के बीच मनाने के लिए जाने जाते हैं। मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। इस बार वो अपना 66वां जन्मदिवस मनाएंगे।
पीएम बनने के बाद मोदी 17 सितंबर 2014 को गुजरात गए थे और अपनी मां हीरा बा से आशीर्वाद भी लिया था। जबकि पिछले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी दिल्ली में ही थे तो अपने 65वें जन्मदिन पर वो 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने पर एक समारोह में गए थे।
सूत्रों की मानें मतो इस बार प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन गुजरात में अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच मना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, संभावना है कि PM इसके लिए दाहोड़ या फिर नवसारी के पास किसी जगह को चुन सकते हैं। हालांकि इस बारे में PMO की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मोदी इस महीने गुजरात का दौरा करने वाले हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
