अरब सागर में शिवाजी स्मारक के लिए PM मोदी ने की 'जल पूजा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई तट के करीब अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के लिए 'जल पूजा' की। वह भारतीय भारतीय तट रक्षक के एक होवरक्राफ्ट से पूजा करने पहुंचे। इस स्मारक के निर्माण में 3,600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शिवाजी स्मारक का निर्माण अरब सागर में मुंबई तट से 1.5 किलोमीटर दूर होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल सी.विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तथा अन्य लोग मौजूद थे।
भारतीय तट रक्षक का होवरक्राफ्ट शनिवार दोपहर गिरगाउम चौपाटी से रवाना हुआ, जिसमें महान मराठा योद्धा के वंशज उडयन राजे भोसले तथा शंभाजी राजे भोसले भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद थे। परियोजना के लिए अरब सागर में चिन्हित जगह पर मोदी ने जल पूजा के लिए तांबे के एक पात्र से जल छिड़का और कुछ मिट्टी रखी।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के दिनभर के दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोपहर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
