यूपी चुनावों में 'महिला सशक्तिकरण' का फर्ज निभा रही है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में चुनावों का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए है। इस चुनाव में प्रत्याशियों के नाम में अब तक जो खास बात है वो बीजेपी के साथ जुड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में अब तक 371 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें 42 सीटों पर महिलाओं को उतारा है।
बीजेपी ने सबसे ज्यादा महिलाओं को दिया टिकट
भाजपा ने यूपी चुनाव में महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी है। अब तक घोषित 371 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 42 सीटें भाजपा ने दी हैं। प्रियंका के दम पर आगे बढ़ने वाली कांग्रेस ने सिर्फ दो ही महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। अखिलेश सरकार की महिलाओं को बारे में सोच का सबको पता है। महिला मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने भी महिलाओं पर जरा भी भरोसा नहीं जताया। कानून व्यवस्था का दम भरने वाली मायावती अब गुंडों के सहारे मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों अब तक घोषित 1137 प्रत्याशियों से 93 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।
बसपा और सपा ने पूरी की औपचारिकता
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सिर्फ अपने दलित वोट बैंक की चिंता रहती है। इस बार उन्होंने मुस्लिमों पर भी भरोसा जताया है लेकिन महिलाओं को कम हिस्सेदारी दी है। बसपा में कोई भी महिला नेता आगे नहीं बढ़ पाई है। जो पहले से बसपा में हैं और असरदार हैं उन्हीं के रिश्तेदार महिलाओं को टिकट दिया है। रिश्तेदारी निभाते हुए 20 महिला उम्मीदवार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सपा ने 328 प्रत्याशियों में 29 महिला प्रत्याशियों को जगह दी है। महिलाओं से रेप को लड़कों की मामूली गलती बताने वाली सपा के राज में रोज 24 बलात्कार होते हैं।
कांग्रेस ने महिलाओं से किया किनारा
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस में महिलाएं इस तरह से किनारे की जाएंगी किसी को उम्मीद नहीं थी। स्टार प्रचारक जब खुद महिला हों तो भी महिलाओं को मात्र दो टिकट देना कांग्रेस की कथनी- करनी में स्पष्ट अंतर दिखाता है। प्रियंका गांधी के प्रचार कमान सम्भालने के बाद भी महिलाओं को कांगेस में सम्मान न मिलना कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहा है। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को हाशिए पर रख दिया। शीला दीक्षित इसका ज्वलंत उदाहरण हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
