मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, इस नेता कहा, कांग्रेस छोड़नी है क्या भाई?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक बार फिर से सरकार बन गई है। यहां पर सरकार बनने के बाद दूसरी पार्टियों के नेता भी अब अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए नहीं धक रहे हैं। रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी तारीफ कांग्रेस नेता ने भी। अरविंद केजरीवाल को बधाई और आम आदमी पार्टी की तारीफ करने पर एक ही पार्टी के दो नेता आपस में उलझ गए है। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के एक नेता जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको पार्टी छोड़नी है, तो बेशक छोड़ सकते हैं।
बिहार: महागठबंधन में All Is Not Well, बंद कमरे में इन दिग्गजों की हुई बैठक
अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने वाले कांग्रेसी नेता की इस बाद पर दिल्ली कांग्रेस में घमासान हो गया। महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रेवेन्यू के मोर्चे पर भी तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक ऐसी जानकारी आप सबके बीच में साझा कर रहा हूं जो कि कम लोग जानते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू को डबल कर दिया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली अब भारत का सबसे आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बन रहा है।’ उनकी इस पोस्ट पर अब तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 2700 बार इस ट्वीट को री-ट्वीट किया जा चुका है। यही नहीं, उनके इस ट्वीट पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी री-ट्वीट किया है। कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा का आम आदमी पार्टी की इतनी तारीफ करना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन को पसंद नहीं आया। उन्होंने मुरली देवड़ा को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। या फिर आधे पके तथ्यों को ठीक करें।’
यह भी पढ़ें: लालू यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट
आखिर यह रहा है रेवेन्यू
1997-98 (रेवेन्यू) 4073 करोड़
2013-14 (रेवेन्यू) 37459 करोड़
कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा
2015-2016 (रेवेन्यू) 41129
2019-20 (रेवेन्यू) 60000
आप सरकार के दौरान 9.90 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा।
यह भी पढ़ें: राजनीति में इंट्री कर सकती हैं अरविंद केजरीवाल की पत्नी!
पीसी चाको भी कर चुके हैं आलोचना
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने एक दिन पहले भी आप की तारीफ की थी। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता पीसी चाको की आलोचना की भी थी। पीसी चाको ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में कांग्रेस की जमीन शीला दीक्षित के वक्त से ही कमजोर पड़ गई थी। शीला दीक्षित की इस तरह से आलोचना करने पर मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया था, 'शीला दीक्षित एक दूरदर्शी राजनेता और प्रशासक थीं। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस ने दिल्ली में कई विकास के काम किए। जब उन्होंने दिल्ली पर शासन किया, उस समय ही कांग्रेस बहुत मजबूत हुई थी। दिल्ली चुनाव 2020 में कांग्रेस की बुरी हार के लिए दिवंगत शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत और दुखद है।'
हेट स्पीच मामले में पूर्व चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग में ठनी
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
