भाजपा ने शुरू किया 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' अभियान, जानिए कैसे हुआ आगाज

भाजपा ने आज पूरे देश में अपना 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर भाजपा का झंडा फहराकर अभियान की जोरदार शुरुआत की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जहां गुजरात के गांधी नगर में अभियान का आगाज किया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा फहराकर अभियान को आगे बढ़ाया।
यह खबर भी पढ़ें- अब नहीं हो सकेगा एनआरआई से शादी करने वालीं महिलाओं का उत्पीड़न
योगी ने फहराया कार्यकर्ता के घर झंडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के डालीगंज में पार्टी कार्यकर्ता अभिषेक वाल्मीकि के घर पर भाजपा का झंडा फहराया। इस दौरान उनके साथ मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपील की कि कार्यकर्ता फिर से सरकार बनाने के लिए मोदी के साथ मजबूती से खड़े हों और एक नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
इस चुनावी अभियान में बीजेपी के सभी नेता अपने-अपने गृह जनपद के बूथ पर मतदाताओं के साथ चाय पीकर उनसे केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। 10 दिवसीय कार्यक्रम ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार' में बड़े से छोटे नेता बूथ स्तर के 50 लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंच कर उनके घर में स्टीकर व झंडा लगाएंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर भी पहुंच कर वहां भाजपा का झंडा और स्टिकर लगाएंगे।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बच्चों को परोसी 3अरबवीं थाली, कहीं ये बातें
देशभर में 5 करोड़ कार्यकर्ता फहराएंगे झंडा
अमित शाह ने गांधी नगर में चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि देशभर में 5 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्त्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहरा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने वाले हैं। शाह ने कहा कि मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं तब से लेकर आज तक उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा की स्वीकृति बढ़ाने का सफल प्रयास किया है। इन सबका यही मतलब है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
