'मन की बात' में बोले PM- ISRO पर गर्व है, किसानों ने भी किया रिकॉर्ड उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 26 फरवरी को देश से 29वीं बार अपने 'मन की बात' की है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत द्वारा 104 सैटेलाइट स्पेस में भेजे जाने पर वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि इसरो ने देश का नाम ऊंचा किया है। इसके साथ पीएम ने बताया कि इस साल देश में रिकॉर्ड 2700 लाख टन अनाज की पैदावार हुई। ऐसा लगता है कि किसान रोज पोंगल और वैशाखी मना रहे हैं।
इसरो को पीएम ने सराहा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इसरो ने पिछले दिनों कई कामयाब मुकाम हासिल किए। कई देशों के 104 सैटेलाइट स्पेस में भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसरो की कॉस्ट एफिशिएंट टेक्नॉलजी दुनिया के लिए अचंभा है। सैटेलाइट कार्टोसेट-2डी से किसानों को काफी मदद मिलेगी। उसने कुछ तस्वीरें भी भेजी हैं। इस पूरे मिशन में महिला साइंटिस्टों की बड़ी भूमिका है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने पिछले दिनों इंटरसेप्टर मिसाइल का भी टेस्ट किया है। इससे देश की सिक्युरिटी मजबूत होगी। ये मिसाइल 2000 किलोमीटर से आने वाली दुश्मन की मिसाइल को आसमान में ही मार गिराएगी। मोदी ने कहा, 'विज्ञान का नया रूप एक नए युग को जन्म देता है। देश को कई वैज्ञानिकों की जरूरत है।' 'गांधीजी कहते थे कि विज्ञान की टेक्नॉलजी का इस्तेमाल आम आदमी के जीवन को कैसे सरल बना सकता है। इसके लिए काम करना चाहिए।'
हमारा समाज टेक्नॉलजी पर टिका
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने गरीब मछुआरों के लिए एक ऐप बनाया है। इससे उन्हें समंदर में हवा की दिशा और खतरे की जानकारी मिलती है। हमारा समाज और व्यवस्थाएं टेक्नॉलजी पर टिकी हुई हैं। पिछले दिनों डिजी धन मेला को भारी कामयाबी मिली है। दो महीने से 15 हजार लोगों को रोज ईनाम मिलता है। 150 करोड़ से ज्यादा की रकम इनाम में दी गई। इसमें किसान, कारोबारी, घरेलू महिलाएं, नौजवान और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम रोल
पीएम मोदी ने कहा कि देश की इकोनॉमी में किसानों का अहम रोल है। उन्होंने कड़ी मेहनत से 2700 लाख टन रिकॉर्ड अनाज पैदा किया है। खेतों में फसल ऐसी लहराई है। हर दिन पोंगल और वैशाखी आई है। मेरे देश के किसानों ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए 290 लाख हेक्टेयर जमीन पर अलग-अलग दालों की खेती की है। इसके लिए वे धन्यवाद के हकदार हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
