रायबरेली से कांग्रेस तैयार कर रही 2022 का खाका, प्रियंका की चल रही पाठशाला
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस समय कांग्रेस के गढ़ से 2022 का खाका तैयार कर रही है। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इलाके में रायबरेली में इस समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पाठशाला चल रही है। शहर के भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी की चल रही पाठशाला का आज यहां पर दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी की इस पाठशाला में पूरे प्रदेश से नेता आए हुए हैं और वह लोग विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं।
विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई को प्रियंका गांधी कांग्रेस में करेंगी शामिल
प्रियंका गांधी की इस पाठशाला में नवनियुक्त कमेटी के साथ में 2022 में विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाग ले रहे हैं। 2022 में पार्टी कैसे विजयी रहेगी इसका खाका तैयार किया जा रहा है और इसकी क्लास स्वयं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ले रहे हैं। यही नहीं उनकी पाठशाला में सबसे ज्यादा जोर इस बात का है कि आखिरकार कैसे करके संगठन को मजबूती प्रदान की जाए और जिलों में बने नए जिला संगठन कैसे करके काम करें।
महाराष्ट्र और हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के घटक दल परेशान
बसपा नेता मनीष सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार रायबरेली में बीजेपी के पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल हुए मनीष सिंह पिछला चुनाव बसपा से लड़े थे। अबकि चुनाव से पहले उन्होंने बसपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मनीष सिंह पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह और वर्तमान विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई भी है। वह अपने हजारों समर्थकों के साथ भुएमऊ गेस्टहाऊस पहुंचें मनीष सिंह ने प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मनीष सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं पिछले चुनाव में आती थी देखा करती थी यह लड़का बहुत मेहनत करता है। चुनाव को जीतने के लिए यह गांव गांव जाकर टोली बनाकर प्रचार-प्रसार किया करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से कहा था इस तरह के लोगों को देखो और अपने पार्टी में संगठन में जगह दो आज वह समय आ गया और मनीष सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं मनीष सिंह ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए और मजबूत करने के लिए लगातार काम करता रहूंगा।
हरियाणा चुनाव: बीजेपी एक तिहाई विधायकों का काट सकती है टिकट
अदिति सिंह नहीं पहुंचीं पाठशाला
पार्टी की लाइन से हटकर बीजेपी के साथ खड़ी होने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के गेस्ट हाउस न पहुंचने पर भी चर्चा जोर हो गई है। बता दें ऐसा कहा जा रहा था कि सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस के शिविर में भाग लेंगी, लेकिन वह शामिल नहीं हुई। पार्टी में न शामिल होने के बाद से प्रदेश के सियासी गलियारे में तरह तरह की अटकले लगाई जा रही है। वैसे, यह तय हो चुका है कि विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह अब पार्टी के साथ में नहीं है। पिछले काफी समय से यह दोनों ही विधायक लगातार पार्टी लाइन को किनारे कर बीजेपी के सुर में सुर मिला रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अब अपने किले को बचाने के लिए कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई मनीष सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...