मोदी के साथ वाराणसी विजिट पर पूरे दिन रही ये महिला, जानिए क्या है प्रोफाइल

पीएम मोदी सोमवार को पूरे दिन फ्रांस के प्रेसीडेंट इमैन्युअल मैक्रों के साथ वाराणसी में रहे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान एक महिला लगातार उनके साथ रही। हम बताते हैं आपको कि कौन है ये महिला और क्यों ये रही मोदी के साथ...
वाराणसी में हुए इन सभी कार्यक्रमों में एक तरफ मोदी थे जो बोलचाल में गुजराती और हिंदी प्रिफर करते हैं और दूसरी तरफ बचपन से फ्रेंच बोल रहे इमैन्युअल मैक्रों। इन दोनों की भाषाओं को एक - दूसरे को समझाने के लिए इनके साथ थीं निलाक्षी सिन्हा। निलाक्षी हर वक्त मोदी के साथ रहीं। वो पीएम की ऑफिशियल इंटरप्रेटर हैं, जो विदेशी भाषाओं को हिंदी में ट्रांसलेट कर उनकी विदेशी अधिकारियों और डिग्नेट्रीज से बातचीत के दौरान मदद करती हैं। वह अब तक 14 फॉरेन ट्रिप्स पर मोदी के साथ रही हैं।
आईएफएस इंडियन फॉरेन सर्विस आॅफिसर निलाक्षी साहा सिन्हा ने पेरिस से फ्रेंच लिट्रेचर और लैंग्वेज में कोर्स किया है। वह फ्रेंच भाषा की एक्सपर्ट हैं। फिलहाल वह मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के वेस्टर्न अफ्रीका डिविजन में डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। फ्रेंच इनकी प्रमुख विदेशी भाषा है। इसके अलावा ये हिंदी, इंग्लिश और बंगाली भाषाओं की जानकारी रखती हैं। इसी वजह से इन्हें बतौर इंटरप्रेटर पीएम के साथ रखा जाता है।
हाव भाव भी पढ़ लेती हैं
इंटरप्रेटर का काम सिर्फ विदेशी भाषा को ट्रांसलेट करने का नहीं होता। उसे ठीक उसी फीलिंग और मीनिंग के साथ ट्रांसलेट करना होता है, जिससे की कहने वाली के भाव बिगड़ें न। निलाक्षी मोदी के मनोभाव को अच्छे से समझती हैं। वो विदेशी मंत्री व गेस्ट्स को देने वाले जवाब उसी भाव के साथ फ्रेम करती हैं, जैसे कि मोदी देना चाहते हैं। बराक ओबामा और फ्रांसिस ओलांद जैसे बड़े नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान निलाक्षी मोदी के साथ थीं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
