डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बुंदेलखंड क्षेत्र में 200 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड के विकास की तरफ कदम बढ़ाते हुए 200 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम ने झांसी, ललितपुर, जालौन और झांसी की विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभाग की कुल 200 परियोजनाओं (लागत 93299.71 लाख रु0 लंबाई 593 किमी0) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।
यूपी को बाढ़ से बचाने के लिए ग्राउण्ड पर मंत्री, देख रहे हकीकत
झांसी में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले लगभग साढे चार वर्षों में पूरे प्रदेश की सड़कों की स्थिति में गुणात्मक सुधार आया है। पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर खराब सड़कों के दर्शन होते थे, लेकिन अब सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। उन्होंने कहा सड़कें विकास का आधार होती हैं। सड़कों और पुलों से न केवल आवागमन की सुविधा उपलब्ध होती है बल्कि विपणन सेवाओं को भी और अच्छा माहौल मिलता है। किसान व छोटे व्यापारी अपना माल बाजार में आसानी से ले जा सकते हैं और उन्हें अच्छे रेट मिलते हैं।
जिलों में सीएम योगी की होगी दस्तक, किसी भी जिले का कर सकते हैं निरीक्षण
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण सड़कों पर विशेष रूप से जोर दे रहे हैं शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए अधिक से अधिक बाईपास बनाए जाने के फैसले लिए गए हैं, फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं बड़ी संख्या मे रेल ऊपरिगामी सेतु बनाए जा रहे हैं और नदी सेतु के साथ-साथ पांटून पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है। कई बड़े शहरों में रिंग रोड निर्माणाधीन है।
तीन मीटर चौड़ी सड़कों को पांच मीटर किया जा रहा है। 250 तक की आबादी की लगभग ढाई हजार अनजुड़ी बसावट को इसी साल संपर्क मार्गों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने झांसी स्थित सीपरी बाजार में विभाग द्वारा नवनिर्मित फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया। इस पुल के निर्माण से यहां से गुजरने वाले आम जनों को जाम मुक्त यातायात की सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
