वीजा न मिलने पर परेशान छात्रा की मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

लंदन यात्रा के लिए वीजा में देरी से परेशान छात्रा की मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद आगे आईं। 14 वर्षीय ईशा को ग्लोबल कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है लेकिन उसे वीजा नहीं मिल पा रहा था जिसके लिए सुषमा स्वराज ने मदद का आश्वासन दिया।
अर्पिता तिवारी नामक महिला ने अपने ट्वीट में कहा, 'ईशा नाम की लड़की दिल्ली के संगम विहार इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ रही है। वह वंचित वर्ग की है। उसे ब्रिटेन की राजधानी में होने वाली कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। तीन मई का उसका टिकट बुक है, लेकिन वीजा मंजूरी में विलंब की वजह से वह यात्रा करने में असमर्थ है।'
जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, 'हम अवश्य ही मदद करेंगे। मैंने अपने कार्यालय को आपसे संपर्क करने का निर्देश दे दिया है।'
इससे पहले भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ऐसी महिला को भी मदद का आश्वासन दिया है जिसका भाई किसी आधिकारिक कार्य के सिलसिले में कुवैत गया था, लेकिन बाद में उसका अपने भाई से संपर्क टूट गया। जान-पहचान के एक व्यक्ति ने महिला को बताया था कि उनके भाई का एक्सीडेंट हुआ है और वह वहां के एक अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती है। महिला ने सुषमा स्वराज से अपनी भाई की मदद की गुहार लगाई है और सुषमा स्वराज ने जवाब में पूरी मदद का आश्वासन दिया है।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
