दिल्ली चुनाव: जानें, किस प्रत्याशी का रहा जीत और हार का अंतर सबसे कम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के सारे नतीजे आ गया है। दिल्ली में एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने 62 और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। वैसे, इस बार के चुनाव में अगर जीत और हार का अंतर सबसे कम और ज्यादा का देखा जाए तो पहला नाम संजीव झा का आता है। बुराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को तकरीबन 90 हजार के मतों से हराया है। यही नहीं, दूसरे नंबर पर ओखला से मौजूदा विधायक और उम्मीदवार रहे अमानतुल्लाह खान ने भी बड़ी जीत दर्ज की है।
जानिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार कैंडिडेट्स का कैसा रहा प्रदर्शन
वैसे, इस बार दिल्ली के चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की ही आंधी चली। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। वह फिर से सत्ता पर काबिज रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। वह पहली बार दिल्ली में 2013 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2015 में दिल्ली में आप की आंधी चली। यहां से पांच साल पहले 3 सीटें जीतने वाली बीजेपी की सीटों में इस बार 5 सीटों का इजाफा हुआ है। इस बार बीजेपी ने यहां से 8 सीटें जीती है, वहीं कांग्रेस एक बार फिर खाता नहीं खोल पाई।
जनता की अदालत में आखिर क्यों फेल हो गए कपिल मिश्रा, जानें आप भी
इस बार आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने 1,39,598 वोट हासिल किए। उन्होंने भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार को 88,000 से अधिक वोटों से हराया। राजग उम्मीदवार को शैलेंन्द्र कुमार के खाते में 51,440 वोट मिले। दूसरे नंबर पर ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान रहे। उन्होंने 71,827 वोटों से जीत हासिल। वहीं, अगर बात सबसे कम मतों से जीत की जाएं, तो बिजवासन से आप उम्मीदवार भूपिंद्र सिंह जून ने 753 वोटों से हराया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश राणा को मात दी है। आप के भूपिंद्र सिंह जून ने बिजवासन विधानसभा सीट से 57,271 वोट हासिल कर जीत हासिल किए। सत्य प्रकाश राणा के खाते में 56,518 वोट पाए।
कड़ी टक्कर के बाद डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने हासिल की जीत
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...