Delhi Election Result: केजरीवाल ने कहा- जनता का तीसरी बार भरोसा करने के लिए शुक्रिया

दिल्ली में तीसरी बार केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। आज एक बार फिर से जनता का विश्वास जताने पर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रिया जताई। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा 'आप' की जीत के लिए सभी को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने जीत के बाद पार्टी कार्यालय में 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों ने गजब कर दिया, दिल्लीवालों आई लव यू।
कड़ी टक्कर के बाद डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने हासिल की जीत
दिल्ली संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये केवल दिल्ली की नहीं बल्कि भारत माता की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने प्रदेश की जनता को एक नए आयाम का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि ये नई तरह की राजनीति है, सभी दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा करता हूं। दिल्ली की जनता का तहेदिल से बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीसरी बार भरोसा किया, सबका बहुत बहुत आभार।
ये भी पढ़ें: Delhi Election : इन सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी
'हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें'
'आप' के प्रमुख एवं संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भगवान हनुमान जी का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। अब हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें। देश की जनता का बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि नतीजों से दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दिया, दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से हमें इतनी सीटें दी हैं हम मिलकर 5 साल बहुत मेहनत करेंगे। दिल्ली को बेहतर सिटी बनाएंगे।'
Delhi Election Result LIVE: जानिए किस सीट में कौन आगे चल रहा है, पढ़ें पूरी लिस्ट
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
