'गांधी-मुक्त' हो जाएगी कांग्रेस, अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं ये नेता
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद कांग्रेस में नए अध्यक्ष की तालाश शुरू हो गई है। वहीं, एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का नाम सामने आ रहा है कि वह पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन मोतीलाल वोरा के नाम पर सहमति बन सकती है।
यह भी पढ़ें: आपातकाल: वो 10 शख्स जो जेल जाने के बाद बने थे दिग्गज नेता
मोतीलाल वोरा कांग्रेस की अगली होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। मोतीलाल वोरा ने कहा है कि उन्हें अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ही अगुवाई में कांग्रेस ने तीन राज्यों में चुनाव जीते हैं, कांग्रेस के लिए उनका नेतृत्व बहुत ही जरूरी है। हालांकि अभी भी यह सवाल उठ रहे हैं कि राहुल के बाद कौन?
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा लिखा ये कड़ा पत्र, कहा जल्द हो चुनाव
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को चार पन्नों का पत्र लिखकर कहा था कि "मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब मैं पार्टी का अध्यक्ष नहीं रहूंगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी जल्द ही नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष एक महीने के पहले ही चुन लिया जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। इस्तीफा दिए जाने के साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर से अपने नाम के साथ से कांग्रेस अध्यक्ष भी हटा लिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी की राजनीति में इस तरह सक्रिय हो रहीं प्रियंका गांधी
आजाद भारत के बाद से अब तक गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ छह लोग रहे हैं जो कि गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। अब मोतीलाल वोरा सावतें नेता हो सकते हैं जो कि गैर गांधी परिवार से होने के बाद पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का सदस्य नहीं होगा और ऐसे में कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी और अन्य पार्टी यह आरोप नहीं लगा पाएंगी कि पार्टी में सिर्फ कांग्रेस परिवार की ही चलती है।
यह भी पढ़ें: डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रोटेम स्पीकर की ली शपथ, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ
कौन हैं मोतीलाल वोरा?
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल मोतीलाल वोरा 2014 से राज्यसभा के सांसद हैं। मोतीलाल वोरा पहली बार 1988 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। मोतीलाल वोरा कुछ समय के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। वह मध्यप्रदेश के सीएम 1985-1988-1989 में रहे। केंद्र में भी वह कैबिनेट मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पास स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और सिविल एविएशेन मंत्रालयों की जिम्मेदारी रह चुकी है। मोतीलाल वोरा 16 मई 1993 से लेकर 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...