‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की तीसरी पोस्टर गर्ल हुई बीजेपी में शामिल, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का लड़कियों को लेकर चलाया जा रहा मास्टर कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लगातार चर्चा में है। कांग्रेस जहां यूपी विधानसभा चुनाव की एक एक सीट के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है, वहीं दूसरे ओर उनके ही कैंपेन की पोस्टर गर्ल पार्टी को छोड़ कर विरोधी पार्टी में शामिल हो रही हैं। यह पहली दफा नहीं है जब ऐसा हुआ है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य, वंदना सिंह के बाद अब पलव्वी सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। और पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाएं हैं।
कांग्रेस के साथ 5-6 सालों से जुड़ी पल्लवी सिंह को बीजेपी की सदस्य्ता दिलाने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस की 4 में से 3 पोस्टर गर्ल भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, बहुमत हमारे पास है, हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि ‘’कांग्रेस में 40% टिकट महिलाओं को मिलने की बात हो रही है लेकिन उस तरीके का सम्मान वहां मिल नहीं रहा है। उन्होंने पार्टी आलाकमान को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बाहर से महिलाओं को देखने की जरूरत नहीं है, वो अपने योग्य पदाधिकारियों की तरफ भी देख सकते हैं। 100 प्रतिशत योग्य महिलाएं पार्टी में मिलेंगी। लेकिन कांग्रेस के पदाधिकारी उनकी तरफ ना ध्यान देकर, इधर-उधर देख रही हैं, ये बहुत बड़ा कारण है।‘’
उन्होंने कहा कि ‘’ यहां महिलाओं का सम्मान नहीं है उन्होंने कहा सिर्फ पोस्टर पर आना मेरा मकसद नहीं था मैं 5-6 साल से कांग्रेस में कार्यरत हूं इस दौरान कई पदभार भी संभाले हैं। बीजेपी में अभी कार्यकर्ता के रूप में जॉइन कर रही हूं इसलिये पहले सेवा और कार्य करना चाहती हूं जिसका मौका मुझे कांग्रेस में नहीं मिला।‘’
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
