प्रियंका ने बिना ट्वीट किए 15 मिनट में बनाए 20 हजार फॉलोवर्स
यूपी में मिशन 2019 का आगाज करने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा आज ट्विटर पर आ गई हैं। उनका ट्विटर हैंडल (Priyanka Gandhi Twitter Handle) के नाम से है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल लखनऊ में होने वाले रोड शो से कुछ समय पहले ही बनाया है। उनके ट्विटर हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके फॉलोवर्स मिनटों हजारों बन गए है। समाचार लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या करीब 15 हजार से ऊपर पहुंच गई हैं। बता दें कि 6 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती भी ट्विटर पर आ गई हैं। बता दें कि जैसे उनकी एंट्री राजनीति में हुई थी, वैसे ही उनके नाम से कई फर्जी एकाउंट बन गए थे।
अब ट्विटर से भी करेंगी संवाद
भारतीय राजनीति में इंट्री लेने के बाद प्रियंका गांधी के तेवर देखते ही बन रहे हैं। अमेरिका से बेटी का इलाज कराकर वापस आते ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए अपने मिशन पर काम शुरू कर दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी लखनऊ में रोड शो से पहले ट्विटर पर भी आ गई है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से अपना आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का बनाया है। अब इस अकाउंट से वह लोगों से आसानी के साथ संवाद स्थापित करेंगी। अब उन्हें कार्यकताओं से संवाद स्थापित करने में सहुलियत होगी।
यह भी पढ़ें: लोक सभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका, राहुल और सिंधिया का लखनऊ में रोड शो
इनको कर रही फॉलो
प्रियंका गांधी के फॉलोवर्स की संख्या मिनटों में हजारों पहुंच गई है। वहीं, वह महज सात अकाउंट को ही फॉलो कर रही है। उन्होंने अभी तक जिसमें एक तो कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट है। इसके अलावा छह व्यक्तियों का अकाउंट है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान में कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिग्गज कांग्रेसी नेता अहमद पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...