किसान कल्याण मिशन का सीएम ने किया शुभारंभ, 825 ब्लॉकों में चलेगा अभियान

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ ही साथ अब मिशन भी चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुना करने के लिए किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज लखनऊ के बंथरा में बाबा विनायक सिंह स्पोर्टस स्टेडियम से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस मिशन का शुभारंभ किया।
पूर्वांचल विकास निधि के लिए करोड़ों रुपये सरकार ने किए मंजूर
आज मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू किया गए किसान कल्याण मिशन को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। यह अभियान किसान कल्याण मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया जायेगा। जिसमें प्रथम चरण में आज 06 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों, 13 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा तथा उनको लाभान्वित भी कराया जायेगा।
किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का आज सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

किसान कल्याण मिशन में किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसान भाईयों कों अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में किसानों को नई खेती नये प्रकार के आय के संसाधन हेतु प्रेरित करते हुए कृषि के उन्नत किस्मों से कृषि की उन्नत तरीकों से विशेषज्ञों द्वारा अवगत भी कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि किसान कल्याण एवं किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रदेश में आज प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में कृषि एवं सहवर्ती विभागों द्वारा वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाईयों तथा आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगायी जायेगी।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
