मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान का किया आगाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के शैक्षिक सत्र का आगाज किया। सीएम ने सिद्धार्थनगर के बच्चों को स्कूल ड्रेस व बैग भी बांटें। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने सांसदों को वत्र लिखकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की थी।
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए। इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर है औ इसी के चलते उन्होंने आज सिद्धार्थनगर में स्कूल चलो अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास ग्राउंड में बच्चों को यूनिफार्म और बैग का वितरण किया।
प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक 1 करोड़ 16 लाख 93 हजार 800 विद्यार्थी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक 37 लाख 28 हजार 247 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इस अभियान से ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जो प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों विधायकों और निकायों सहित जनप्रतिनिधियों को पत्र लिख अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। शिक्षा से वंचित छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। बच्चे को यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते- मोजे निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा रही है।
बीते वर्ष दो लाख अतिरिक्त नामांकन हुआ था। इस वर्ष नामांकन 6 लाख ज्यादा कराने का लक्ष्य है। 2016-17 में 1.52 करोड़ नामांकन हुआ था। 2017-18 में बढ़ कर ये 1.54 करोड़ हो गया। इस शैक्षिक सत्र में बच्चों की संख्या 1.60 करोड़ करने का लक्ष्य है। अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश में 5 हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरुआत की घोषणा भी करेंगे।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
