राजनीति में उतर सकती हैं माधुरी दीक्षित, इस सीट से लड़ेगीं चुनाव!

फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने के बाद देश के बहुत से स्टारों ने राजनीति का रास्ता चुना है। इस लिस्ट में हेमा मालिनी से लेकर किरण खेर तक का नाम शामिल है। अब इसी कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम आने वाले लोकसभा चुनाव में जुड़ सकता है। यह नाम और किसी का नहीं बल्कि अपने फैंस के बीच में धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का है। वह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति में माधुरी दीक्षित की इंट्री कराकर उनके साथ बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो भाजपा नेतृत्व इस पर काफी गंभीर है और पुणे की सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। हालांकि माधुरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘ये खबरें झूठी और काल्पनिक हैं।’
अमित शाह कर चुके हैं मुलाकात
90 के दशक में फिल्मी दर्शकों को अपने नृत्य से लुभाने वाली माधुरी दीक्षित पार्टी के करीब उस समय आई थी जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके आवास पर मुलाकात की थी। माधुरी दीक्षित से अमित शाह ने इस सात जून मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। अमित शाह उस समय उनसे मिलने के लिए पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत गए थे। इसी दौरान अमित शाह ने अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं अभियान की ब्रॉण्ड एम्बसेडर भी रही है।
यह भी पढ़ें- विदिशा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का सुषमा स्वराज का फैसला, बताई ये वजह
2014 में कांग्रेस से भाजपा ने छीन थी सीट
पुणे की सीट को भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छीन ली थी। पार्टी उम्मीदवार अनिल शिरोले ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी यहां से प्रत्याशी के रूप में माधुरी दीक्षित को उतारने की तैयारी में है। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस बार पार्टी यहां से प्रत्याशी बदलने जा रही है। इसके लिए माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि ‘पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।’ उन्होंने बताया कि पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और पुणे के लिए माधुरी दीक्षित का लगभग तय हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें- गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, इस तरह किया एलान
इन फिल्मों में रहा है जलवा
फैंस के बीच में धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जलवा 90 के दशक में क्या खूब था। 51 वर्षीय अदाकारा माधुरी ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘साजन’ और ‘देवदास’ सहित अनेक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब भाजपा उनकी लोकप्रियता को लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में विधान सभा भंग करने वाले राज्यपाल के बारे में क्या आप ये बातें जानते हैं?
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
