उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ में बीजेपी ने किया गठबंधन

उत्तर प्रदेश में अब चुनावी सुगबाहट काफी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में पार्टियां धीरे-धीरे अब गठबंधन की राह पर चल पड़ी है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समीकरण भी बैठाने में पार्टियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रदेश के दो छोटे दलों के साथ में गठबंधन किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में दो दलों के बीच में गठबंधन की घोषणा की गई है। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान कर दिया किया कि वो निषाद पार्टी के साथ गंठबधन करेगी और दोनों ही पार्टियां साथ में मिलकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे यूपी के चुनाव प्रभारी, अर्जुनराम सहित सात होंगे सह प्रभारी
राजनीतिक ताकत को भाजपा ने अपने साथ जोड़ा
उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं तीन दिन से यूपी में हूं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टियों के साथ में गठबंधन की बात बनी है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के साथ में गठबंधन किया गयाहै। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 2022 में इन पार्टियों के साथ में ताकत के साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। इस तरह से अब उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव का ताना बाना पूरी तरह से बिन लिया गया है।
देश के प्रति अपना पूरा जीवन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया समर्पित: धर्मेंद्र प्रधान
मोदी और योगी आदित्यनाथ पर रहा जनता का अटूट भरोसा
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने को लेकर तैयारियों में जुट गई है। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं पिछले तीन दिनों से यूपी में हूं और मैंने महसूस किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 में यूपी की जीत महत्वपूर्ण है। हम एक बार फिर से जीत के लिए सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर साथ ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के साथ में इस समय बात चल रही हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
