बीजेपी ने गठित की संसदीय दल कार्यकारिणी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सचेतकों (व्हिप) का गठन कर दिया है। भाजपा की संसदीय दल की कार्यकारिणी में चीफ व्हिप प्रहलाद जोशी को और राज्यसभा का नारायण लाल पंचायत को बनाया गया है। बुधवार को भाजपा संसदीय दल की तरफ से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लोकसभा में पार्टी का उपनेता और थावर चंद गहलोत को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: अब और सस्ता होगा होम लोन, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट किया 0.25% कम
इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी
लोकसभा में सरकार के चीफ व्हिप- प्रहलाद जोशी
लोकसभा में सरकार का डेप्युटी चीफ व्हिप- अर्जुन मेघवाल
राज्यसभा में सरकार का चीफ व्हिप- वी मुरलीधरन
लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप- डॉ संजय जयसवाल
राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप- नारायण लाल पंचायत
सेक्रेटरी लोकसभा- गणेश सिंह
सक्रेटरी राज्यसभा- भूपेंद्र यादव
कोषाध्यक्ष- गोपाल शेट्टी
पार्टी नेता- नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- अमित शाह
लोकसभा में पार्टी के उप नेता- राजनाथ सिंह
राज्य सभा नेता- थावर चंद गहलोत
राज्यसभा उपनेता- पीयूष गोयल
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...