कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी होती, लेकिन हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सम्पन्न हुए उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाजपा के उम्मीदवार नितिन अग्रवाल विजयी रहे हैं। नितिन अग्रवाल के जीतने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और कहा कि नितिन अग्रवाल युवा और अनुभवी सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन अग्रवाल के अनुभव का लाभ सदन को प्राप्त होगा। विधान सभा के उपाध्यक्ष का शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परम्परा एवं मर्यादाओं का पालन सभी के लिए आवश्यक है। नितिन अग्रवाल के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें विधान मण्डल दल की ओर बधाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से इंतजार था कि सबसे बड़े विपक्षी दल के द्वारा किसी युवा चेहरे का विधान सभा उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनयन के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाया जाएगा। लेकिन कोई सकारात्मक रवैया न होने के कारण अन्ततः जब विधान सभा का कार्यकाल आगामी 06 माह में सम्पन्न हो जाएगा, यह उचित प्रतीत हुआ कि एक युवा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया जाए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि सदन ने नितिन अग्रवाल के रूप में एक युवा और अनुभवी सदस्य को विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में चुना है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
डबल इंजन की सरकार से ही संभव हुआ उत्तर प्रदेश का समग्र विकास: केशव प्रसाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय परम्पराओं का पालन सभी के लिए अपेक्षित है। आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र की शोभा है। संवाद बाधित नहीं होना चाहिए। नेता विरोधी दल सज्जन और संवाद में विश्वास रखने वाले हैं। वह सोच रहे होंगे कि उनके द्वारा यह प्रस्ताव पहले दे दिया गया होता तो अच्छा रहता। इस निर्वाचन के बाद वह यही कहेंगे कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। यह उन लोगों की आदत है। विधान सभा या लोक सभा चुनाव में जनता के फैसले के बाद यह लोग ईवीएम को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां सम्पन्न निर्वाचन से वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों की तस्वीर भी स्पष्ट हो गयी है। उन्होंने कहा कि दलीय आग्रहों एवं दुराग्रहों को व्यक्त करने का एक माध्यम सदन बनता है। जब आमने-सामने बैठकर दोनों ओर के सदस्य अपनी बातों को कह देते हैं, इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में इस सदन ने पिछले साढ़े चार वर्षों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हमने हमेशा संवाद बनाने का प्रयास किया है। कोरोना काल खण्ड में भी हमने दलीय नेताओं की बैठक की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी उस बैठक का बहिष्कार किया था।
'फाइव स्टार रथ' से गरीब जनता से मिलेंगे अखिलेश :सिद्धार्थनाथ सिंह
खास सत्र किया गया गांधी जी की जंयती पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को प्राप्त करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया था। महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती वर्ष में सत्र आहूत किया गया था। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को यूएन ने 2016 में तत्पश्चात भारत सरकार ने पूरे देश के लिए अंगीकृत किया था। एसडीजी के लक्ष्यों जिनमें गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य और शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न विकास सम्मिलित हैं, को प्राप्त करने के लिए सदन ने लगातार 36 घण्टे चर्चा की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी इस सत्र का बहिष्कार किया था। क्योंकि वह गरीबी उन्मूलन, नौजवानों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, किसानों की आय दोगुना से सम्बन्धित था और समाजवादी पार्टी को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया था।
विरोधियों की जुबानी जंग में नहीं फंसने वाली यूपी की जनता: स्वामी प्रसाद मौर्य
कुछ लोगों के पार्टी से पहले परिवार महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने सपा पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए पार्टी से ज्यादा महत्वपूर्ण परिवार रहा है। उन्होंने कहा कि नितिन अग्रवाल तकनीकी रूप से समाजवादी पार्टी के ही सदस्य हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल के सदस्य को उपाध्यक्ष का पद मिलना चाहिए था। यह काम भी संसदीय परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल ने किया है। समाजवादी पार्टी के कई चेहरे सामने आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी युवा विरोधी है। कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी होती है, लेकिन हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है। इस अन्तर ने ही आज यहां इस निर्वाचन के लिए बाध्य किया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमेशा युवाओं को मौका मिलना चाहिए। हमने अभी सात मंत्री बनाये हैं, वे सभी युवा हैं। समाज के अलग-अलग तबकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन सभी लोगों को प्रतिनिधित्व देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने सदैव किया है। हमारी सरकार इन्हीं मूल्यों, आदर्शों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
भाजपा के मिशन 2022 को मजबूती दे रहे पीएम मोदी, यूपी में बढ़ रहे कार्यक्रम
अच्छे सदस्य है नरेंद्र वर्मा: सीएम
मुख्यमंत्री ने विधान सभा उपाध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी सपा प्रत्याशी नरेन्द्र वर्मा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वह अच्छे सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अपनी बात दमदार तरीके से सदन में रखते हैं। संसदीय परम्पराओं का पालन करते हैं। उन्होंने नरेंद्र वर्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी मूल्यों के साथ अपना जीवन-यापन करें। नितिन अग्रवाल जिस परम्परा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह मजबूती के साथ आगे बढ़ें। भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल पूरी तरह उनके साथ है, उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस सदन की उच्च मर्यादा का पालन करते हुए उन पर परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...