विधानसभा चुनाव से पहले ही यूपी में कांग्रेस के ये 10 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

यूपी में कांग्रेस पिछले कुछ सालों से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार जमीनी स्तर के मुद्दों को उठाती नज़र आई है। हाथरस और लखीमपुर खीरी की घटनाओं में पार्टी काफी एक्टिव दिखी थी और माना जा रहा था कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
लेकिन साल के शुरु होते ही चुनावी माहौल में एक बार फिर कांग्रेस विरोधी हवा चलनी शुरु हो गई है। जनवरी महीने में अब तक करीब 10 बड़े चेहरे कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। और कुछ ने तो बीजेपी ही ज्वाइंन कर ली है। इनमें से सबसे बड़ा नाम आरपीएन सिंह का है, जिन्होंने मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। एक तरफ पार्टी यूपी में अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है, और दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता ही पार्टी छोड़ अविश्वसनीयता का संदेश जनता में देते नज़र आ रहें हैं।
बता दें, कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार इतनी भी उम्मीद करना मुश्किल लग रहा है क्योंकि अराधना मिश्रा मोना और अजय कुमार लल्लू के अलावा 5 अन्य सभी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 10 बड़े चेहरे कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों के पास अहम जिम्मेदारी थी। जैसे आरपीएन सिंह झारखंड के प्रभारी महासचिव थे। इसके अलावा इमरान मसूद यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव थे। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में सुप्रिया एरोन और हैदर अली खान भी बड़े चेहरे रहे हैं। वहीं, इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ते समय यह कह गए कि कांग्रेस फिलहाल भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं है। इमरान मसूद के बाद बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया एरोन ने भी पार्टी छोड़ दी और सपा में शामिल हो गईं। सुप्रिया के साथ उनके पति प्रवीन सिंह एरोन भी सपा में शामिल हुए हैं। यहां तक कि उन्हें तो पार्टी ने टिकट भी दे दिया था, लेकिन वह मानती हैं कि भाजपा से मुकाबला में सपा से लड़ने पर उनकी जीत की ज्यादा संभावना है।
वहीं, रामपुर के युवा नेता हैदर अली खान अब अपना दल में शामिल हो गए हैं। वह भी स्वार विधानसभा से टिकट मिलने के बाद पार्टी छोड़कर चले गए। यही नहीं यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के पोते ललितेश पति त्रिपाठी भी पार्टी छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस की रायबरेली सीट से विधायक अदिति सिंह अब भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरी हैं। इसके अलावा सहारनपुर के ही नरेश सैनी भाजपा में चले गए हैं। मसूद अख्तर सपा में चले गए और रायबरेली की ही एक सीट से विधायक राकेश सिंह अब भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
