Home /
politics /
amit shah declare pandit deendayal janmshati will celebrate as gareeb kalyan varsh
'गरीब कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा 'पं. दीनदयाल जन्मशती वर्ष'
Posted By: Website Admin
Last updated on : September 07, 2018

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती कार्यक्रम नगला चन्द्रभान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषण के मुख्य बिन्दु
- 1- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा दीनदयाल जन्मशती वर्ष को भाजपा सरकार गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनायेगी
2- भाजपा के विश्व के सबसे बड़ा दल बनने का कारण इसकी नीव दीनदयाल जी के विचार पर रखी गयी है भाजपा को सरकार एक जाति की सरकार नहीं होती भाजपा की सरकार आती है तो गरीब माँ व बच्चों की सरकार होती है।
3- केंद्र की पूर्ववर्ती सरकार पाश्चातय नीति से प्रभावित होकर कार्ययोजना व नीति बनाती थी।
4- दीनदयाल जी का विचार व नीति श्रेष्ठ है देश की केंद्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकारे अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रही है।
5- दीनदयाल जी ने आर्थिक चिंतन को एकात्मता पर आधरित मार्ग दिखाया, उन्होंने बताया की जड़ चेतन व हमारे हितो में एकात्मता ढूँढने का दर्शन एकात्ममानव दर्शन था।
6- दीनदयाल जी ने विपरीत समय में भी विचार धारा को अपने मूल दर्शन पर केंद्रित रखा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार सबके साथ सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।
7- आज उत्तर प्रदेश में जो शासन चल रहा है जिससे उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्यों में ले गया है ये सपा बसपा सपा का खेल खत्म होना चाहिए क्योंकि पन्द्रह साल से प्रदेश पिछड़ रहा है आज उत्तर प्रदेश की जनता को विकास के आभाव में जीना पड़ता है
8- आज उत्तर प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान उन्होंने जनता से किया और उत्तर प्रदेश में विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। दीनदयाल धाम मैं महामंत्री के रूप में भी आया था आज भी आया हूं और जब भी बुलाया जायेगा आउंगा। ऐसी संस्थाएं प्रेरणा का काम करती है। हम सब यहां से प्रेरणा लेकर कार्य करते है।
9- उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनेगी तो यहा की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक हो जायेगी। उत्तम प्रदेश बनाने वाली सरकार का निर्माण आवश्यक है।
10- दीनदयाल धाम हमारे लिए तीर्थ स्थल के समान है ये हमारा प्रेरणा स्थल है यहाँ के प्रकल्पों से देश को दिशा व मार्गदर्शन मिलता है।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
