लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में अखिलेश का दांव, खास अंदाज में कर रहे ट्वीट

लोकसभा चुनाव करीब आते ही जहां प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पूरी सरकार और भाजपा पार्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। वहीं विपक्षियों ने भी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछले दो दिनों से ट्विटर पर अचानक सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार को घेरा है। रोचक बात यह है कि अखिलेश एक खास अंदाज में अपने ट्वीट कर रहे हैं। यह ट्वीट कविता के रूप में किए जा रहे हैं। अखिलेश के इन ट्वीट को लोगों के लाइक भी मिल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें- यूपी के इस खास वर्ग को जोड़ने में जुटीं प्रियंका गांधी, ये कांग्रेस का प्लान
मीडिया पर किया हमला
अखिलेश वैसे तो कई बार मीडिया पर खुलेआम हमला कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ट्विटर के जरिए मीडिया पर केन्द्र सरकार का गुणगान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कश्मीर में हालात बेकाबू होते जा रह हैं। वहीं असम में लोग शराब पीकर मर गए है। अरुणाचल सुलग रहा है, लेकिन मीडिया को इसकी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के स्तुतिगान में जुटी हुई है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ ध्वस्त हो गया है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : सपा ने क्यों छोड़ दी घोसी और गाजीपुर की सीट ?
कुम्भ पर भी उठाए सवाल
इस बार कुम्भ मेला प्रदेश और केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में था। सरकार ने इसके प्रचार-प्रसार पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया था। अखिलेश ने कुम्भ मेले के आयोजन पर भी ट्वीट किया। उन्होंने इसे खेमों का जंगल करार दिया है। कविता के रूप में किए गए इस ट्वीट को करीब 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।
कविता के रूप में कर रहे हैं ट्वीट
अखिलेश इस समय ट्वीट को कविता के रूप में पेश कर हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रयोग उनके ट्वीट को लोकप्रियता दिला रहा है। इसमें उन्होंने तमाम मुद्दों को शामिल करने की कोशिश की है। अखिलेश की सोशल मीडिया टीम पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग प्रयोग कर रही है। साथ ही उनकी होर्डिंग्स में भी नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। अभी नए साल के मौके पर उन्होंने अलग अंदाज में लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर हैरान कर दिया था। उनके होर्डिंग पर नए साल की हार्दिक सम्भावनाएं पढ़कर लोगों को आश्चर्य हुआ था। उनका इशारा इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की बदलती संभावनाओं पर था।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
