MLA की पहल से जरूरतमंदों तक पहुंचा देश का पहला 'डिजिटल सैनेटरी पैड बैंक'

मुंबई में वर्सोवा से विधायक भारती लवेकर के एक प्रयास की चर्चा इस समय देश में हो रही है। उनके इस प्रयास का फायदा लड़कियों और महिलाओं को मिल रहा है। अब महिलाएं न सिर्फ अपने मासिक धर्म के बारे में खुल कर बातें कर रही है अब वो डिजिटल सैनेटरी पैड बैंक की सेवाएं भी ले रही हैं।
मुंबई में खुला देश का पहला डिजिटल सैनेटरी पैड बैंक
बीते मई में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर मुंबई की स्थानीय विधायक भारती लवेकर की पहल से सेनेटरी पैड के लिए भारत का पहला डिजिटल बैंक लॉन्च किया गया। इस बैंक को चलाने का काम विधायक भारती लवेकर की NGO (TEE Foundation) करती है।
क्या है TEE Foundation और कैसे करती है ये काम?
यहां जरूरतमंदों के लिए लोग teefoundation.in पर लॉग इन कर के पैड या रुपये दान कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से जरूरतमंद महिलाएं लॉगइन कर पोर्टल पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सकतीं हैं। इस पहल के तहत मुंबई के कई स्कूलों में डिजिटल सैनेटरी पैड बैंक के वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं। भविष्य में इसे सार्वजनिक शौचालयों में लगाए जाने की तैयारी है।
तीन महीने में बांटे 2 लाख सैनेटरी पैड
आपको बता दें, डिजिटल सैनेटरी पैड बैंक का आइडिया इस कदर प्रचलित हो रहा है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के 3 महीने के अंदर ही करीब 2 लाख सैनेटरी पैड बांटे जा चुके हैं। भारती लवेकर का कहना है कि एक साल से अधिक वक्त के बाद उनके इस प्रोजोक्ट को अमली जामा पहनाया गया। भारती एक राजनेता होने के साथ-साथ एक समाजसेविका भी हैं।
भारत में मासिक धर्म को लेकर निराशाजनक आंकड़ा
आपको बता दें, भारतीय महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़े निराशाजनक आंकड़े सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के मुताबिक सिर्फ 57.6% महिलाओं ने मासिक धर्म के वक्त सेनेटरी पैड का उपयोग किया। ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े या कपड़े से बने पैड का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से कुछ प्रतिशत महिलाएं ऐसी भी हैं जो मासिक धर्म के दौरान बिना किसी पैड के भी रहती हैं।
इस बैंक के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विधायक भारती लवेकर के बारे में जानकारी के लिए क्लिक करें...
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
