पढ़िए, इन नेताओं ने सीएम बनते ही ट्विटर पर क्या लिखा

हाल ही में देश के 05 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। इसके साथ ही वहां मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण कर ली है। इन सबके बीच नए मुख्यमंत्रियों ने जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करने की शुरुआत कर दी है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे नए मुख्यमंत्रियों ने ट्विटर पर जनता के साथ अपने अनुभवों को साझा किया है।
किसानों के कर्ज चुकाने का किया ट्वीट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @OfficeOfKNath से ट्वीट कर कांग्रेस की विजय व मुख्यमंत्री चुने जाने पर जनता का आभार व्यक्त किया गया। इस ट्वीट में लिखा है ‘मप्र में कांग्रेस की विजय एवं मेरे मुख्यमंत्री पद के दायित्व एवं शपथ को लेकर आप सभी की अनेकों बधाईयां एवं मंगलकामनाएँ प्राप्त हुई। आप सभी का हृदय से आभार..!’
एक अन्य ट्वीट में मध्य प्रदेश शासन के निर्णय की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। जिसमें किसानों के ऋण को सरकार द्वारा चुकाए जाने की बात कही गई है। कमलनाथ ने इसमें लिखा है उन्होंने अपना वचन निभाया है। इसके साथ ही वह किसानों के खेतों की खुशियों को लौटाएंगे।
यह भी पढ़ें- असल जिंदगी में भी जादूगर हैं राजस्थान के सीएम, स्कूली दिनों में दिखाते थे जादू
जनता को दिया धन्यवाद
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज 18 दिसम्बर को शपथ लेने वाले भूपेश बघेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @Bhupesh_Baghel से भी ट्वीट कर जनता का धन्यवाद दिया गया है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की फोटो डालते हुए ट्वीट किया ‘आज छत्तीसगढ़ की महान जनता द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में महामहिम राज्यपाल महोदया की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की. आज से मेरा प्रदेश ही मेरा परिवार है और मैं इस पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सदैव कार्यरत बना रहूँगा.’ इस ट्वीट को अभी तक करीब ढाई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 500 लोग रीट्वीट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अब विधायक के रूप में जानी जाएंगी एथलीट कृष्णा पूनिया
भूपेश ने कैबिनेट की ओर से लिए गए तीन अहम फैसलों को भी ट्वीट किया। इसमें 1. 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों का 6100 करोड़ रुपये का कर्ज माफ, धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने व झीरम हमले के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए SIT का गठन किए जाने के निर्णय शामिल हैं।
मंदिर के दर्शन का किया ट्वीट
राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @ashokgehlot51 से ट्वीट करते हुए शपथ ग्रहण समारोह की कुछ झलकियां पेश की हैं। कुछ अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दी गई शुभकामनाओं को रिट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद जताया है।
साथ ही गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बधाई संदेश को रिट्वीट करते हुए उनको धन्यवाद दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास के भ्रमण व वहां बने मंदिर के दर्शन का भी ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सरकारी आवास पर जनता से भेंट करने का भी ट्वीट फोटो के साथ किया है।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इन पार्टियों को मिला नोटा से भी कम वोट
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
