संन्यास लेने के पीछे यह है वजह, जल्द इस पार्टी में शामिल होंगे गंभीर!
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अचानक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर खेल जगत को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस निर्णय पर दु:ख जता रहे हैं। साथ ही उनके बेहतरीन खेल के लिए उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। हालांकि गौतम के निर्णय के पीछे उनका जल्द भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना माना जा रहा है। गौतम के संन्यास के पीछे की वजह उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना भी हो सकती है।
दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव
चर्चा है कि 36 वर्षीय गौतम गंभीर 2019 के आम चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसी साल अगस्त में उनके भाजपा में शामिल होने की खबर प्रसारित हो रही थी। उन्होंने कई जगहों पर भाजपा का प्रचार भी किया था। भापजा भी उन्हें अपने टिकट से चुनाव में उतारना चाहती है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें अजहरुद्दीन, मोहम्मद कैफ, चेतन चौहान, राज्यवर्धन राठौर, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें- गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, इस तरह किया एलान
खेल के सभी फॉर्मेट में खुद को किया साबित
दिल्ली का यह बेहतरीन खिलाड़ी काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहा है। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट वर्ष 2016 में खेला था। उन्होंने आखिरी वन-डे वर्ष 2013 में खेला था। गौतम के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो उन्होंने 58 टेस्ट, 147 वन-डे, 37 टी-20 मैच खेले हैं। गौतम ने 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं। खेल के इस प्रारूप में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान रह चुके हैं। आईपीएल में वह काफी सफल भी रहे। कप्तान के तौर पर उन्होंने दो बार आईपीएल में ट्राफी हासिल की है।
यह खबर भी पढ़ें- 13 दिसंबर को एक दूजे के होंगे पहलवान विनेश फोगाट और सोमवीर राठी
गौतम गंभीर इससे पहले भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...