सब्सक्राइब करें

पॉलिटिक्स

BSP supremo Mayawati

भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर मायावती ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

25 February 2022

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया। इस पर उठ रहे सवालों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा किसी पार्टी की ‘बी टीम’ नहीं है, पार्टी के समर्थकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं, मायावती ने सवाल किया है कि समाजवादी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों किया था? और फिर लोकसभा चुनाव में क्या वह बसपा की बी टीम थी? उन्होंने आगे कहा कि मीडिया को भी यह लोगों को बताना चाहिए।

Uma Bharti, Bjp Leader

जानिए उमा भारती ने यूपी चुनाव में राम जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर क्या कहा

23 February 2022

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के चुनाव अपने चौथे चरण में हैं। राज्य की सभी पार्टियां अपने दिग्गज नेताओं के साथ जनता के बीच में पहुंच रहीं हैं। इस चुनावी माहौल में पार्टियों के वादों और चुनावी मुद्दों की बात हर तरफ हो रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती का इंटरव्यू आया है जिसमें उनसे बीजेपी के चुनावी मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। 

Aparna Yadav,

अपर्णा से पूछा गया- राजपूत बनकर प्रचार करती हैं या यादव? जानिए क्या मिला जवाब

22 February 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू पार्टी के प्रचार में जुटी हुई हैं। हालांकि, वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन जनसभा को संबोधित करती नज़र आती रहती हैं। हाल ही में उनसे एक इंटरव्यू में जातिवाद और परिवारवाद पर सवाल पूछा गया जिस पर अपर्णा यादव ने अपना बचाव करते हुए जवाब दिया।

Lalu Yadav

चारा घोटाले के 5वें केस में लालू यादव को सुनाई गई सजा, नीतिश कुमार ने दिया ये बयान

21 February 2022

सोमवार को चारा घोटाले के 5वें डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपये के अवैध निकासी मामले में सजा की घोषणा कर दी गई है। 15 फरवरी को रांची के सीबीआई स्पेशल कोर्ट में इस केस की सुनवाई हुई थी। फैसला 21 फरवरी को सुनाया जाने वाला था जिसकी घोषणा आज हो चुकी है। इस मामले में बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू यादव को सोमवार को 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके साथ उन्हें 60 लाख का जुर्माना भी भरना होगा। इसी बीच लालू की तबीयत अचानाक बिगड़ गई। फिलहाल लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।

congress rally held in rupnagar

‘यूपी- बिहार के भैया’ वाले चन्नी के बयान पर सियासत हुई तेज, फंस गई कांग्रेस

18 February 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद कांग्रेस को डैमेज कंट्रोल करना पड़ रहा है। 20 फरवरी को पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर  चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले 15 फरवरी को कांग्रेस का प्रचार करने के लिए प्रियंका ने पंजाब में रोड शो किया, जहां साथ में मौजूद पंजाब सीएम ने जोश-जोश में कहा, ‘’यूपी- बिहार- दिल्ली के भैया लोग यहां आकर राज नहीं करेंगे। यूपी के भाइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।‘’  इस बयान पर  यूपी से लेकर बिहार तक बवाल मचा गया है। सोशल मीडिया पर भी जमकर सीएम चन्नी का विरोध किया जा रहा है इतना ही नहीं मुजफ्फपुर में एक सोशल वर्कर ने केस भी दर्ज करा दिया है। बता दें, सीएम चन्नी भी रूपनगर जिले के हैं और वह यहां की श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चौधी बार चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है।

Himata biswa sarma,

राहुल गांधी पर टिप्पणी कर फंस गए असम के सीएम, दर्ज हुआ केस

16 February 2022

11 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी रैली करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा था कि ‘’जब भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, तो राहुल गांधी ने इसका सबूत मांगा था। क्या हमने कभी आपसे इस बात का सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?’’

sp chief akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर जातियों में झगड़ा लगवाने का आरोप, कहा हम दिलवाएंगे सबको सबका हक

16 February 2022

बुधवार को जनसभा करने औरैया पहुंचे सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव। भाजपा पर हमला करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि ‘’भाजपा वाले जातियों को लेकर झगड़ा लगा देते हैं। भाजपा के लोग जाति जनगणना, पिछड़ों की गिनती और दलितों की गिनती इसलिए नहीं कराना चाहते क्योंकि इन वर्गों के लोग सिर्फ कागजों पर पिछड़े हैं। हमारी सरकार बनी तो तीन महीने के अंदर ही जाति जनगणना कराई जाएगी। इससे आबादी के हिसाब से सबको सबका हक मिल सकेगा।‘’ 

Home Minister Amit Shah

अमित शाह ने अखिलेश पर साधा निशाना कहा, इत्र वाले से क्या है रिश्ता

14 February 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झांसी के बरुआसागर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगो से सवाल करते हुए कहा कि ‘’सपा के लोगों ने बुंदेलखंड की बोली के लिए कुछ किया है क्या? हमारी फिर से सरकार बनने के बाद हम बुंदेली एकेडमी बनाकर बुंदेली बोली को मजबूत करेंगे। यूपी में 5 अंतरराष्ट्रीय एक्जीबिशन सेंटर बनने वाले हैं, जिसमें से एक बुंदेलखंड में बनेगा।‘’उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ''एक समाजवादी इत्र वाले के पास से ढेरों नोटों की गड्डी मिली है। अखिलेश कहने लगे की प्रधानमंत्री मोदी ने रेड क्यों कराई। अखिलेश जी, अगर टैक्स नहीं भरा हो तो रेड तो होगी ही। आपका इस इत्र वाले से आखिर रिश्ता क्या है?''

poster girls join BJP

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की तीसरी पोस्टर गर्ल हुई बीजेपी में शामिल, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

12 February 2022

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का लड़कियों को लेकर चलाया जा रहा मास्टर कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लगातार चर्चा में है। कांग्रेस जहां यूपी विधानसभा चुनाव की एक एक सीट के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है, वहीं दूसरे ओर उनके ही कैंपेन की पोस्टर गर्ल पार्टी को छोड़ कर विरोधी पार्टी में शामिल हो रही हैं। यह पहली दफा नहीं है जब ऐसा हुआ है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य, वंदना सिंह के बाद अब पलव्वी सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। और पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाएं हैं।

Akhilesh Yadav

‘हवाई चप्पल में घूमने वाला भी हवाई जहाज में सफ़र कर सकेगा’ भाजपा के दावें पर, सपा प्रमुख ने कही ये बात

12 February 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सामापन के साथ दूसरे चरण की तैयारियां शुरु हो गई थी। 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे तक ही किए जाएंगे। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार करने में अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं के इस्‍लामनगर पहुंचे। यहां उन्‍होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया। भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार की खामियां और अपने वादें गिनाए।

सोसाइटी से

अन्य खबरें

Wheat Harvesting: बारिश और तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान

सब्सक्राइब न्यूज़लेटर