फोटो गैलरी: लखनऊ शहर को आपने इतना वीरान कभी नहीं देखा होगा

कोरोना वायरस के खिलाफ विश्व के सभी देश एक साथ जंग छेड़ चुके हैं। बात करें भारत की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से लड़ाई के लिए सख्त कदम उठाए हैं। लॉकडाउन का आज 18 वां दिन हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉक डाउन का असर कैसा है ये जानने के लिए इंडियावेव ने लखनऊ के प्रमुख स्थानों का दौरा किया।
वीरान है हजरतगंज चौराहा

लखनऊ का हजरतगंज चौराहा आम दिनों में हमेशा भीड़ से गुलजार रहता है। लेकिन इन दिनों यहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल जरूरी सेवा में लगे वाहन ही गुजर रहे हैं। शहर में हजरतगंज समेत पूरे इलाकों का यही हाल है, इससे पहले शहर में ऐसा नजारा कभी दिखाई नहीं दिया।
खामोशी बन गई पहचान

गोमतीनगर में पॉलीटेक्निक चौराहे से समतामूलक चौराहे जाने वाली सड़क पर कभी वाहनों की लाइन लगी रहती थी। शहर की सबसे चौड़ी सड़कों में शुमार होने वाला ये रास्ता आज बेहद शान्त है। यहां पुलिस की गाड़ियां और कुछ जरूरी वाहनों का शोर ही इसकी खामोशी को तोड़ता है।
जगह-जगह लगीं बैरिकेडिंग

पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा रही है। यहां से गुजरने वाले लोगों से उनका परिचय मांगा जाता है। पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा है कि लोग बेमतलब सड़कों पर नहीं निकल पा रहे हैं। फन मॉल के सामने भी बिलकुल सन्नाटा है।
कभी सड़कों पर रेंगते थे वाहन

ये फोटो पॉलीटेक्निक चौराहे हैं। ये वही चौराहा है जहां सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहता था। वाहनों की कतारें रेंगती दिखती थी, लेकिन आज माहौल पूरी तरह से अलग है। यहां की सड़कें बिलकुल खाली हैं। लॉकडाउन की वजह से यहां ऐसा सन्नाटा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
शक होने पर परिचय पत्र जांचती पुलिस

पॉलीटेक्निक चौराहे पर पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगा रखी है, यहां किसी भी राहगीर पर शक होने पर उसका परिचय पत्र देखा जा रहा है। लॉकडाउन के चलते आम जनता को सड़क पर निकलने से पूरी तरह से मनाही है। कहीं कहीं पर पुलिस ऐसे लोगों पर बल प्रयोग भी कर रही है।
दूर-दूर तक नहीं दिख रहीं गाड़ियां

ये फोटो गोमतीनगर के लोहिया चौराहे की है। पॉलीटेक्निक की तरफ से गोमतीनगर की ओर दाखिल होने का ये प्रमुख रास्ता है। यहां आमतौर पर दिनभर भारी भीड़ रहती है, लेकिन अब दूर दूर तक कोई गाड़ी दिखाई नहीं देती। यहां यातायात बिलकुल ठप पड़ा हुआ है।
सूना हो गया हजरतगंज चौराहा

हजरतगंज चौराहे से कई रास्ते शहर के बाकी इलाकों की ओर जाते हैं। सामान्य दिनों में इस चौराहे पर यातायात का भारी दबाव बना रहता था। हालात ये हो जाते थे कि सुबह और शाम के वक्त वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती थीं। फिलहाल चौराहे पर केवल प्रशासनिक गाड़ियां ही नजर आ रही हैं।
सड़कों पर सन्नाटा

राजभवन से हजरतगंज चौराहे की ओर जानी वाली सड़क सूनी पड़ी हुई है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं। जीपीओ, कैंट, चिड़ियाघर, राजभवन, कालिदास मार्ग, सचिवालय जाने वाले वाहन यहां से बड़ी संख्या में गुजरते थे, फिलहाल यहां पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रही है।
मास्क पहनकर निकल रहे लोग

लॉकडाउन के कारण शहर की सड़की पिछले 18 दिनों से खाली पड़ी हैं। केवल जरूरी काम से निकल रहे लोगों को ही जाने दिया जा रहा है। मजबूरी में बाहर निकलने वाले लोग भी अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रहे हुए हैं। लोग मास्क पहनकर ही बाहर जा रहे हैं।
ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटते लंच पैकेट

महामारी के इस दौर में ऐसे तमात लोग और संस्थाएं हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। सरकार भी अपनी ओर से ऐसे कठिन समय में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे लोगों को खाने-पीने के सामान के पैकेट उपलब्ध करा रही है। हजरतगंज चौराहे के पास ऐसा ही एक वाहन पुलिसकर्मियों को खाना बांटते हुए दिखा।
पार्टी कार्यालयों में भी सन्नाटा

लॉकडाउन के चलते शहर में लोगों का बाहर निकलना मना है। ऐसे में विभिन्न पार्टियों के कार्यालय भी पूरी तरह से वीरान पड़े हुए हैं। कभी यहां रोजाना हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की चहलकदमी नजर आती थी। मॉल एवेन्यू का यह इलाका भी सुनसान पड़ा हुआ है।
यहां दिनभर लगी रहती थी भीड़

विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आम दिनों में यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नजर आते हैं। सड़क पर हमेशा वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। आज स्थिति ये है कि यहां दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है।
बीजेपी पार्टी मुख्यालय पर भी सन्नाटा

ये फोटो हजरतगंज में विधानसभा के सामने भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्यालय की है। यहां आमतौर पर इतनी भीड़ रहती थी कि पलभर में ही सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
