अब आनंद के साथ बीतेगा सोनम का जीवन, देखिए शादी की तस्वीरें


सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना, अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सोनम और आनंद की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। आनंद कारज की रश्म दोपहर रॉकडेल होटल में हुई। 8 मई की शाम मुंबई की लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर, पिता बोनी कपूर के साथ पहुंचीं।

अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के साथ वेन्यू में पहुंचें, अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अमिताभ बच्चन मीडिया के कैमरों में कैद हुए।

करीना कपूर अपनी वीरे दी वेडिंग कोस्टार सोनम की शादी में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंचीं।

अमिताभ बच्चन शादी में अभिषेक बच्चन व श्वेता बच्चन के साथ गए जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन शादी में नहीं दिखीं।

जैकलीन फर्नांडिस पिंक लंहगे में नजर आ रही हैं. जबकि स्वरा भास्कर ब्लू आउटफिट में दिख रही हैं.

रविवार रात अनिल कपूर के घर सोनम के हाथों पर महंदी सजाई गई. जबकि, सोमवार रात मेंहदी फंक्शन धूमधाम से ऑर्गनाइज किया गया

सोनम के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर भी विवाहस्थल पहुंचे। वहीं, सोनम के पिता अनिल कपूर खास अंदाज में नजर आए।

बेटी की शादी पर अनिल कपूर बेहद अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने मेंहदी पर भी जमकर डांस किया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
