जन्मदिन पर जानिए बिंदास सनी लियोनी के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से
बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लेने वालीं सनी लियोनी का अंदाज कुछ खास है। सनी का जन्म 13 मई 1981 में हुआ था। कभी पॉर्न इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली सनी अब इस काम को अलविदा कह चुकी हैं। बॉलीवुड में अपनी नई पारी खेल रहीं सनी लियोनी के जीवन से कई किस्से कहानियां जुड़ी हुई हैं। आइए फोटो के जरिए सनी की जिंदगी पर नजर डालते हैं।
कनाड़ा में हुआ था सनी का जन्म

सनी का जन्म सार्निया, ओंटेरियो, कनाडा में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का जन्म तिब्बत में हुआ था। हालांकि बाद में वे दिल्ली में आकर बस गए थे। वहीं उनकी मां हिमाचल प्रदेश की हैं। सनी के बचपन का नाम करनजीत वोहरा था, जिसे बाद में पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्होंने बदलकर सनी लियोनी रख लिया।
कम उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़ीं
बेहद ही कम उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। सनी आज भी बताती हैं कि उनके पैरंट्स ने उनको इंडिपेंडेंट बनाया था। हालांकि इसके साथ उनमें ऐसी चीजें भी आ गईं जो उनके पैरंट्स नहीं चाहते थे। जितना वे उन्हें गलत चीजों से दूर करते, सनी उतना ही उन चीजों की ओर बढ़ती गईं। पॉर्न इंडस्ट्री में बेहद कम ही समय में सनी ने अपना दबदबा बना लिया था।
पॉर्न इंडस्ट्री को कहा अलविदा

सनी पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहकर बॉलीवुड में पहचान बनाने भारत आ गई थीं। भारत में काफी आलोचना झेलनी पड़ी तो बड़े स्टार्स ने उनका सपोर्ट भी किया। शुरुआत में लोगों को भारतीय सिनेमा में एक पॉर्न स्टार की इमेज वाली अभिनेत्री के आने से आपत्ति थी। सनी की पहली फिल्म जिस्म 2012 में रिलीज हुई थी। जिसे पूजा भट्ट ने निर्देशित किया था।
निर्देशक महेश भट्ट ने दिया साथ
सनी लियोनी ने वर्ष 2011 में टेलीविजन के मशहूर शो बिग बॉस में एंट्री की थी। तब सनी पॉर्न इंडस्ट्री छोड़कर फिल्मों में काम के उद्देश्य से इंडिया आ गई थीं। इस दौरान उन्हें तमाम विरोध का सामना करना पड़ा था। उस वक्त बिग बॉस में निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने घर के अंदर आकर उन्हें अपनी नई फिल्म जिस्म 2 में काम देने की घोषणा की थी। इस फिल्म के पोस्टर ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।
बिग बॉस में दिखी नई सनी की झलक

2011 में जब सनी लियोनी ने बिग बॉस में एंट्री की थी, तब ये शो काफी चर्चा में आ गया था। सनी तब पॉर्न इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कलाकार थीं। दर्शकों के दिमाग में उनकी वही छवि बन चुकी थी। हालांकि बिग बॉस के जरिए सनी का एक दूसरा व्यक्तित्व दर्शकों के सामने आया। उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में खुद के जाने और अपने जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में तमाम बातें कीं।
बेबी डॉल से मिली लोकप्रियता

डेनियल को बनाया अपना हमसफर

सनी लियोनी ने 20 जनवरी 2011 को पॉर्न इंडस्ट्री से ही जुड़े डेनियल वेबर से शादी कर ली थी। सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। सनी और डेनियल ने तीन बच्चों को भी गोद लिया है। इन बच्चों का नाम बच्चे निशा कौर, असेर सिंह, नोह सिंह है। सनी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती हैं।
वेब सीरीज में दिखा पूरा जीवन

सनी लियोनी के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज भी बनी है। इसका नाम करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है, जो वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी के जीवन की पूरी घटनाओं को दिखाया गया है। वेब सीरीज में ये भी दिखाया गया कि कैसे वो पॉर्न इंडस्ट्री के दलदल में फंसी। इस वेब सीरीज को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया था। इसको दर्शकों ने बेहद पसंद किया। अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
