लोगों ने इस तरह मनाया लोकतंत्र का उत्सव, तस्वीरों में देखें जोश

दूसरे चरण में लोकतंत्र के उत्सव में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने लोकतंत्र का उत्सव बढ-चढकर भाग लिया। पूरे देश में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 95 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण में बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर मतदान हो रहा है।
दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत वोट

देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत वोट डाल जा चुके हैं।
मणिपुर में ऐसे भी लोग निकले

मणिपुर में इस तरह का उत्सव दिख रहा है। यहां पर दोपहर तीन बजे तक 67.5 प्रतिशत है। इनर मणिपुर में आज वोट पड़ रहे हैं।
इस तरह पड़ा वोट

उत्तर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय का कहना है कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर के लिये 3 बजे तक औसतन 50.39 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
वोट डालने के बाद विदाई

जम्मू और कश्मीर में एक नवविवाहित जोड़े घर जाने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने ऊधमपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान वह वेडिंग ड्रेस में ही वोट डालने पहुंचे।
सेल्फी लेती वधू

वोट डालने के बाद इस तरह पश्चिम बंगाल के केंद्र पर वधू ने सेल्फी ली। उसके बाद सुसराल के लिए विदा हुई।
वोट डालने के बाद बेटी को दिया जन्म

कनार्टक के माड्या जिले की पांडवपुर तालुका की तालुक पंचायत सदस्य मंगला नवीन कुमार ने वोट डालने के बाद बेटी को जन्म दिया। उन्होंने सुबह 7:30 पर चिक्कमारली के पोलिंग बूथ पर पति के साथ वोट डाला था। वापस आते वक्त उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पांडवपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
पंचायत सदस्य है मंगला नवीन

माड्या जिले की पांडवपुर तालुका की तालुक पंचायत सदस्य मंगला नवीन कुमार वोट डालने के लिए सुबह मतदान केंद्र पर पहुंची थी। उसके बाद पति के साथ सेल्फी ली थी।
दिव्यांगों में दिखा उत्सव

देश के विभिन्न केंद्रों पर दिव्यांगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दिव्यांगों के इस गजब उत्साह की चुनाव आयोग ने भी तारीफ की है।
बिहार में ऐसा दिखा नजारा

बिहार में मतदाताओं के लिए आदर्श मतदान केंद्र पूर्णियां में ऐसा नजारा देखने को मिला। दूसरे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। यहां की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका में वोट डाले गए।
17 घंटे की यात्रा करके मतदान करने पहुंचें सद्गुरु

आध्यात्मिक सद्गुरु के तौर पर लोकप्रिय गुरु जग्गी वासुदेव भी वोट डालने के लिए पहुंचें। वह अमेरिका से 17 घंटे तक यात्रा करके तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचें। सद्गुरु ने ट्विवटर पर लिखा, यह तय करने का विशेषाधिकार है कि देश के शासन का संचालन कौन करेगा, यह बेकार नहीं जाना चाहिए। मैं देश के भविष्य का फैसला करने के लिए प्रत्येक युवा को यह जिम्मेदारी लेने की अपील करता हूं।
तीन पीढ़ी ने डाला वोट

एक मतदान केंद्र पर गजब का नजारा दिखा। यहां पर एक साथ तीन पीढ़ी मतदान करने के लिए पहुंची। मां, बेटी और दादी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
