प्रदूषण के कम होने से सैकड़ों किलोमीटर दूर से दिखने लगा हिमालय
कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। इसकी वजह से जहां लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं प्रकृति ने खुलकर सांस लेना शुरू कर दिया है। मानवीय गतिविधियों के न होने की वजह से प्रदूषण का स्तर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि प्राणदायक हवा भी बिलकुल साफ हो चुकी है। इतना ही नहीं प्रदूषण का स्तर घटने से देश के कई हिस्सों से हिमालय पर्वत शृंखला भी दिखने लगी है। सहारनपुर, जालंधर, बिहार से भी हिमालय की चोटियां दिखाई दे रही हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा दशकों बाद देखने को मिला है। आइए कुछ ऐसी ही दिलचस्प फोटोज पर नजर डालते हैं।
घर की छत से दिख रहा हिमालय

देश में प्रदूषण का स्तर इतना कम हो चुका है कि बिहार के सीतामढ़ी के शिवहर से हिमालय पर्वत शृंखला साफ नजर आ रही है। जबकि यहां से हिमालय की इन चोटियों की दूरी लगभग 250 किमी है। लोग इसे देखकर हैरान है। कई बच्चे तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपने घरों से ये नजारा पहली बार देखा है। उन्हें पता ही नहीं था कि उनके घर से हिमालय भी कभी दिख सकता है।
हवा इतनी साफ पहले कभी नहीं थी

बिहार के सीतामढ़ी शहर और उसके आसपास के लोगों के लिए यह नजारा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। लोग अपने घरों की छतों पर पहुंचकर हिमालय की चोटियों को देखने का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि यहां हुई बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर और ज्यादा कम हो गया है। मौजूदा समय में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई काफी कम हो गया है।
दो दशक में सबसे कम प्रदूषण

पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय देश में दो दशकों के इतिहास का सबसे कम प्रदूषण है। यही कारण है हिमालय से सटे देश के कई हिस्सों से ये पर्वत शृंखला स्पष्ट नजर आ रही है। ये चोटियां देखने में भले ही पास नजर आ रही हैं लेकिन इनकी दूरी 200 से 300 किलोमीटर दूर है। अभी तक प्रदूषण के चलते लोगों को ये पता ही नहीं था कि हिमालय उनके घर से भी दिख सकता है।
सहारनपुर से भी दिख रहीं चोटियां
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी हिमालय की चोटियां दिखने लगी हैं। यहां रहने वाले इनकम टैक्स अफसर दुष्यंत कुमार सिंह ने ये फोटो खींची है। इसमें बर्फ से लदी हिमालय की चोटियां साफ नजर आ रही हैं। उत्तराखंड के आसपास के जिलों से ये नजारा आम हो गया है। लोगों को यहां यकीन नहीं हो रहा है। अभी तक वो अपने बुजुर्गों से ही सुनते थे कि उनके घर से हिमालय की चोटियां नजर आती हैं।
मौसम हुआ पूरी तरह से साफ
सहारपुर से हिमालय पर्वत शृंखला काफी दूर है। हालांकि सहारनपुर से उत्तराखंड की दूरी 150 से 250 किलोमीटर है। यहां से चकराता के ऊपर की ओर गंगोत्री यमुनोत्री पर्वत श्रंखला की बंदरपूंछ आदि की पहाड़ियां नजर आने लगी हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम पूरी तरह से साफ हो और बीच में कोई बाधा न हो तो हिमालय की चोटियां आसानी से देखी जा सकती हैं।
पंजाब से दिख रहे हिमाचल के पहाड़

प्रदूषण का स्तर घटने से पंजाब के जालंधर से हिमाचल के पहाड़ दिखने लगे हैं। यह नजारा यहां के शहर किशनपुरा से देखा जा सकता है। आसमान साफ होने के चलते शहर के बाहरी इलाकों से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे हैं। यहां से हिमालय के पहाड़ों की दूरी करीब 200 किलोमीटर होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 3 दशक के बाद हवा इतनी ज्यादा साफ होने के चलते ये पहाड़ दिखाई दे रहे हैं।
एयर क्वालिटी इंडेक्स में जबरदस्त सुधार
पंजाब में भी हवा के गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार हुआ है। राज्य में इतना साफ हवा पहली बार हुई है। इसी का नतीजा है कि धौलाधार रेंज के पहाड़ जालंधर से दिखने लगे हैं। इन पहाड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल जाते हैं। यहां के पठानकोट से ही वहां के लिए रास्ता जाता है। हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला कांगड़ा और मंडी जिले के बीच फैली हुई है।
रुड़की से दिखी हिमालय रेंज

पश्चिम बंगाल के रुड़की से हिमालय की गंगोत्री रेंज के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। यहां वायु प्रदूषण काफी कम हो गया है। इसके चलते रुड़की से हिमालय रेंज की बर्फ से लदी पहाड़ियां साफ नजर आ रही हैं। ये धौलाधार पर्वत श्रृंखला के पहाड़ हैं, जो काफी दूर होने के बावजूद स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लोग यादगार के तौर पर इसकी फोटो सहेजकर रख रहे हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
