भारतीय नौसेना कर रही फ्रांस के साथ युद्धाभ्यास, देखें तस्वीरें
भारतीय सेना अक्सर विभिन्न देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करती रहती है। इसका मुख्य मकसद एक दूसरे की युद्ध कला और शस्त्र कौशल को समझना होता है। इसी के तहत भारतीय नौसेना इस बार फ्रांस के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है। अरब सागर में चल रहे इस युद्धाभ्यास का नाम वरुण रखा गया है। दोनों देशों के बीच यह अभी तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास बताया जा रहा है। इसमें प्रमुख रूप से एयर-टू-एयर कॉम्बैट एक्सरसाइज, एयर डिफेंस एक्सरसाइज, एंटी-सबमरीन एक्सरसाइज और सरफेस शूट्स डे जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है।
सुरक्षा चुनौतियों से निपटना है मकसद
युद्धाभ्यास का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटना और दोनों सेनाओं के बीच क्षमताओं का विकास करना है
अरब सागर पर चल रहा युद्धाभ्यास
दोनों देशों के बीच चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास को वरुण नाम दिया गया है
कई उद्देश्यों के लिए हो रहा अभ्यास
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्वपूर्ण
पनडुब्बियों के खतरे से निपटने पर ध्यान
इस अभ्यास में पनडुब्बी को नष्ट करने की क्षमता पर खासा जोर दिया जा रहा है
एयरक्राफ्ट कैरियर का भी हो रहा प्रयोग
युद्धाभ्यास में दोनों देशों के एयरक्राफ्ट कैरियर का भी हो रहा प्रयोग
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'
July 25, 2020
वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम
February 17, 2020
पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन
February 17, 2020
पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
November 02, 2019
Loading next News...