जन्मदिन के मौके पर देखिए अभिनेत्री दिशा पटानी की कुछ हॉट एंड ग्लैमरस फोटोज

बॉलीवुड फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पटानी का आज जन्मदिन हैं। वो आज 28 साल की हो गई हैं। बेहद ही कम उम्र में दिशा ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1993 देहरादून में हुआ था। अपने हॉट और ग्लैमरस लुक के कारण दिशा पटानी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
लोफर फिल्म से किया डेब्यू

दिशा पटानी ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म लोफर से की थी, इस फिल्म में दिशा पटानी अभिनेता वरुण तेजा के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर पूरी जगन्नाथ हैं। इस फिल्म में ब्रह्मनंदम, रेवती व मुकेश ऋषि ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के जरिए दिशा पटानी ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी।
एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली सफलता

बॉलीवुड में दिशा पटानी की पहली फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी थी। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। दिशा को इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में खासी शोहरत मिली। यह फिल्म क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। 104 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बागी 2 में दिखा ग्लैमरस अंदाज

वर्ष 2018 में टाइगर श्राफ के अपोजिट उनकी बागी 2 फिल्म रिलीज हुई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। जैकी और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रियल लाइफ में भी इस फिल्म के बाद से दोनों एक दूसरे के काफी पास आ गए थे। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 253 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
भारत में सलमान खान के साथ किया काम

दिशा पटानी की लोकप्रियता के चलते उन्हें पिछले साल रिलीज हुई भारत फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। भारत में उनके हॉट और ग्लैमरस अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। फिल्म के गीत स्लो मोशन ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि दिशा पटानी भारत फिल्म में लीड रोल में नहीं थीं। फिल्म में मुख्य भूमिका कैटरीना कैफ ने निभाई थी।
मलंग में दिखीं हॉट एंड सेक्सी

इस साल के शुरुआत में दिशा पटानी की फिल्म मलंग रिलीज हुई थी। जिसमें आदित्य रॉय कपूर उनके अपोजिट थे। वहीं फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में दिशा बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आई थीं। बिकनी पहने दिशा फिल्म में ग्लैमरस नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन दिशा के रोल की काफी तारीफ हुई थी।
इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं दिशा

दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 35.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दिशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वो अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। दिशा पटानी अंत: वस्त्रों के सबसे बड़े ब्रान्ड केविन क्लेन की ब्रांड एम्बेसडर हैं। दिशा कई बड़े ब्रान्ड के साथ जुड़ी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हर पोस्ट को लाखों की संख्या में लाइक मिलते हैं।
टाइगर श्रॉफ के साथ चल रहा है अफेयर

रियल लाइफ में दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के बीच लव केमिस्ट्री है। दोनों ने पहली फिल्म बागी की थी, जिसके बाद से ही वे एक दूसरे को पसंद करते हैं। दिशा पटानी और टाइगर एक दूसरे को कई साल से डेट कर रहे हैं। बागी 2 फिल्म में दोनों का किस सीन काफी चर्चा में रहा था। दोनों की केमिस्ट्री तो लोगों को पसंद आई ही और ये फिल्म भी हिट हुई थी। इसके बाद से दोनों साथ में हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
