माही ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन, तस्वीरों में जानें कुछ खास बातें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 37वां जन्मदिन है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 37वां जन्मदिन है। भारत को 28 साल बाद आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने के अलावा टी20 और टेस्ट में भी नंबर एक बनाने वाले धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया मुकाम दिया। रांची के क्रिकेटर के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में माही को विश्व के सभी कोनों से जन्मदिन पर बधाई मिल रही है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

धोनी का पहला प्यार फुटबॉल रहा
महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार फुटबॉल रहा है। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। उनको कम उम्र में बैडमिंटन और फुटबॉल के लिए जिला स्तर पर चुन लिया गया था। फुब्बॉल को लेकर उनका प्यार अभी भी खत्म नहीं हुआ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग में एक फुटबॉल की टीम भी खरीद डाली।

बाइक का है शुरु से शौक
धोनी को जानने वाले ये भी जानते हैं कि वो बाइक्स को लेकर कितने क्रेजी हैं और शायद इसीलिए उन्होंने एक बाइक रेसिंग टीम भी खरीद ली जिसका नाम उन्होंने माही रोसिंग टीम इंडिया रखा है।

भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए
महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।

रैना संग मस्ती करते दिखे माही
उनके जन्मदिन में उनके फैंस से लेकर बाकी क्रिकेटरों ने भी खास तरीके से शुभकामनाएं दीं। सुरेश रैना कुछ ऐसे अंदाज में दिखे।

बिहार अंडर 19 में धोनी
वर्ष 1988-99 में बिहार अंडर 19 में धोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

एक फैन ने किया ऐसे विश
धोनी के फैन व इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कुछ इस अंदाज में माही को विश किया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
