दिल्ली चुनाव: लाइन में दिखें सेलीब्रेटी, तस्वीरों में देखें मतदाताओं का जोश
दिल्ली की 70 सीटों पर आज मतदान जारी है और दोपहर एक बजे तक महज 19 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 70 सीटों पर हो रहे मतदान में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां की 70 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.47 करोड़ मतदाता अगले पांच साल के लिए विधायक चुनेंगे।
दिल्ली में सत्ता में आने के लिए बेताब
दिल्ली में सत्ता पर आने के लिए जहां आम आदमी पार्टी बेताब है, तो वहीं बीजेपी भी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को हासिल करने के लिए पूरी पार्टी ने काफी मेहनत की है।
दोपक्षीय मुकाबला
बीजेपी ने दिल्ली में सत्ता पाने के लिए बहुत मेहनत की है। वहीं, कांग्रेस का चुनाव प्रचार कोई खास नहीं रहा। वैसे, दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन तीनों दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। लेकिन फाइट की बात की जाए तो दो आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में ही देखने को मिल रही है।
सुबह से मतदान हुआ शुरू
नई दिल्ली की सभी सीटों पर पोलिंग आज सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया है। यहां पर इस समय सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी के विधायक है। पिछले चुनाव में 70 सीटों में से 67 पर विधायक आप के जीते थे। यही नहीं, यहां पर आगामी 11 फरवरी को वोटों की गिनती होने वाली है। जिसके बाद तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है।
दिल्ली में कुल इतने मतदाता
दिल्ली की जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, वहां पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में है। यहां पर कुल 1,47,86,382 मतदाता हैं।
इतने 18 से 19 आयु के मतदाता
सबसे खास बात यह है कि इस बार 18 से 19 आयुवर्ग के बीच में 2,32,815 मतदाता है।
दिल्ली में इतने हैं पुरूष मतदाता
दिल्ली में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 80,55,686 और महिला मतदाताओं की संख्या 66,35,635 है।
थर्ड जेंडर मतदाता
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 815 मतदाता थर्ड जेंडर हैं, यही नहीं एनआरआई मतदाताओं की संख्या 489 है। यहां पर कुल सर्विस वोटरों की संख्या 11,556 है, जिनमें से 9,820 पुरुष मतदाता हैं।
दिल्ली में 55,823 मतदाता
आज सुबह से ही शुरू हुए मतदान में युवाओं में काफी जोश दिखने को मिल रहा है। वहीं, दिव्यांगों में भी जोश कम नहीं देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 55,823 मतदाता दिव्यांग श्रेणी में आते है।
दिल्ली में इतने मतदान केंद्र
दिल्ली की 70 सीटों पर 2,689 स्थानों पर कुल 13,750 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पर संवेदनशील मतदान केंद्रों में 516 जगहों पर 3704 बूथ इस श्रेणी में हैं।
फेरे से पहले मतदान
दिल्ली की सभी सीटों पर जारी मतदान में वैसे मतदाताओं में इतना जोश नहीं दिख रहा है। वैसे, दिल्ली में नगरप निगम के प्राइमरी स्कूल शंकरपुर केंद्र पर धनजंय कुमार शेरवानी पहनकर मतदान केंद्र पर पहुंचें। मतदान केंद्र पर वह बहुत ही जोश में दिखे। मतदान केंद्र पर वह बरातियों के साथ में नाचते हुए पहुंचें।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'
वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम
पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन
पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...