बॉलीवुड के सितारों ने लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें
देश में चल रहा लोकतंत्र का पर्व अब अपने तीन कारवां छोड़कर चौथे पर आ पहुंचा है। आज चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें बिहार (5), जम्मू और कश्मीर (1), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), ओडिशा (6), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश (13) और पश्चिम बंगाल (8) वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई सहित 6 सीटें शामिल है। मुम्बई की जिन सीटों पर चुनाव वोट डाला जा रहा है। उनमें राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के सितारें अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
तैमूर भी पहुंचें पोलिंग बूथ
सोशल मीडिया के सुपर स्टार तैमूर अली खान भी आज अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ मतदान केंद्र तक गए। वह अपनी मात के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ पर पहुंचें। वह अपनी मां की गोद में नजर आएं।
करीना ने किया वोट
बांद्रा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं करीना कपूर के साथ में तैमूर भी थे जोकि आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी गोद में बैठ कर पोलिंग बूथ की तरफ़ रवाना हुए l
परिवार के साथ पूनम ने डाला वोट
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा प्रत्याशी और सांसद पूनम महाजन ने सुबह करीब 7.30 बजे मतदान किया। इस सीट से उम्मीदवार पूनम का मुकाबला कांग्रेस की प्रिया दत्त से है।
आमिर और किरण ने डाला वोट
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ बांद्रा में मतदान करने के लिए पहुंचें। इन दोनों ही सितारों ने मुंबई के बांद्रा स्थित संत अन्ने हाई स्कूल में वोटिंग की है।
माधुरी ने डाला वोट
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट किया। माधुरी दीक्षित के भी इस बार पुणे सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। भाजपा उन्हें यहां से चुनाव लड़वाना चाह रही थी।
अमेरिका से आई प्रियंका
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचीं। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही रह रही है। अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं।
पिता के साथ वरुण
वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डालने के लिए पहुंचें। बता दें वरुण धवन ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के समय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की थी।
बांद्रा में डाला वोट
मशहूर अभिनेत्री रेखा मतदान करने के लिए बांद्रा के 283 नंबर पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। बता दें कि अभिनेत्री रेखा कांग्रेस की ओर से राज्य सभा सांसद भी रह चुकी हैं।
परिवार के साथ संजय निरुपम
महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उम्मीदवार संजय निरुपम वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर सुबह ही पहुंच गए।
परिवार के साथ डाला वोट
भाजपा सरकार में केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु अपने पूरे परिवार के साथ मुम्बई में वोट डालने के लिए पहुंचें।
सोनाली ने किया मतदान
कैंसर को मात देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है।
सुबह ही पहुंच गए अनिल अंबानी
आज सुबह ही सुबह सात देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी सुबह 7 बजे ही वोट देने पहुंच गए।
भाग्यश्री ने डाला वोट
अभिनेत्री भाग्यश्री भी मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान के अपोजिट काम किया था।
रवि किशन ने गोरगांव में डाला वोट
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने गोरेगांव के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। रवि किशन इस बार गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं जहां पर छठें चरण में चुनाव है। वह इस बार यहां पर आकर्षण का केंद्र है।
अनुपम खेर ने डाला वोट
भाजपा समर्थक और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचें। अनुपम खेर ने जुहू के पोलिंग बूथ नं 235-240 में वोट डाला है। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर जो कि चण्डीगढ़ से सांसद है और इस बार फिर भाजपा के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ रही है।
परेश रावल ने डाला वोट
अहमदाबाद से भाजपा सांसद परेश रावल ने पत्नी संग मतदान किया है। मुंबई के विले पार्ले में 250-256 पोलिंग बूथ पर भाजपा नेता व एक्टर परेश रावल ने पत्नी स्वरुप संपत के साथ वोट डाला है।
शुभा खोटे ने जुहू में डाला वोट
मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने भी जुहू के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट किया है। बता दें कि अभिनेत्री शुभा खोटे ने परदेश, महाराजा, सिर्फ तुम समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
इस बार भाग्य अजमा रही उर्मिला
आज की सीटों में अगर बात की जाए तो फिल्मी दुनिया से मुम्बई की सीटों पर इस बार उर्मिला मातोंडकर मैदान में हैं। मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडर ने आज लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
बांद्रा के 190 बूथ पर डाला वोट
उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के 190 पोलिंग बूथ में मतदान किया है। बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला के सामने भाजपा के जमीनी नेता उम्मीदवार गोपाल शेट्टी चुनाव लड़ रहे हैं।
कंगना ने किया मतदान
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार रोड स्थित पोलिंग बूथ में वोट किया है। बता दें कि कंगना एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह कुछ विवादों को लेकर भी चर्चा में रहती है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'
वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम
पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन
पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...