तस्वीरों में देखिए अमेरिका की भीषण ठंड, माइनस 50 डिग्री तक पहुंचा पारा

अमरीका में पिछले कई दशकों बाद भीषण ठंड पड़ रही है। अमेरिका के 10 राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। तापमान शून्य से माइनस 50 डिग्री तक जा चुका है। शिकागो नदी जम चुकी है। अमेरिका के मौसम विभाग ने तापमान के माइनस 70 डिग्री पहुंचने के चेतावनी जारी की है। उत्तरी ध्रुव की ओर से चल रहे बर्फ़ीले चक्रवात की वजह से अमरीका के मध्य-पश्चिम राज्यों में बर्फ़ की चादर बिछ गई है। इसे पोलर वोर्टेक्स कहा जा रहा है। इसकी वजह से यहां के करोड़ों लोग शून्य से माइनस 17 डिग्री तापमान में रहने को मजबूर हैं।
पोस्टल सर्विस फिलहाल बंद

10 राज्यों इलिनॉय, आयोवा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, विसकॉन्सिन, कंसास, मिसौरी और मोंटाना में जमकर सर्दी है। ठंड को देखते हुए छह राज्यों में पोस्टल सर्विस फिलहाल बंद कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें:- तस्वीरें: बर्फ से ढक गया है केरल का मुन्नार, कई सालों में एक बार होता है ऐसा
हालात बेहद खतरनाक

लोगों से घरों से नहीं निकलने को कहा है। नेशनल वेदर सर्विस ने ट्वीट किया, "हालात बेहद खतरनाक हैं। अगर आप बाहर हैं और आपके शरीर का कोई हिस्सा खुला हुआ है तो पांच मिनट में शीतदंश (फॉर्स्टबाइट) होने का खतरा है। तापमान माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बेहतर यही होगा कि आप बाहर रहने का समय निर्धारित कर लें।''
सुरक्षा का रखें ध्यान

एक पुलिस अफसर ने ट्वीट किया, "खुले इलाके में भी विजिबिलिटी काफी घट गई है। गाड़ियों की हेडलाइट और टेललाइट चालू रखें। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें:- पहले शाही स्नान से शुरू हुआ दिव्य कुंभ, तस्वीरों में देखिए झलक
2700 फ्लाइट्स रद्द

वेबसाइट फ्लाइटअवेयर डॉटकॉम के मुताबिक, खराब मौसम के चलते अमेरिका में 2700 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इनमें से 1500 विमानों को शिकागो से उड़ान या लैंड करना था।
शिकागो की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

शिकागो की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। यहां तापमान -27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां का तापमान अंटार्कटिका से कम हो सकता है।
अमेरिका के लोगों की हालत खराब

अमेरिका के 21 करोड़ लोग आने वाले दिनों में शून्य से काफी नीचे के तापमान को महसूस करेंगे जबकि 8 करोड़ लोगों के इलाके में शून्य के आसपास रहेगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान
Loading next News...
