इस भारतीय ने बनाया अलग देश, खुद बना राजा
दुनियाभर में देशों की संख्या तकरीबन 195 है, इसके अलावा आए दिन कई देशों में अलग देश बनाने की मांग चल रही है। जिसमें से हाल ही में स्पेन में भी कैटालोनिया के लोगों ने अलग देश बनाने की घोषणा कर दिया था। लेकिन इन सबके बीच एक नया देश और बन गया है, जिसकी घोषणा बेहद अजीब ढंग से हुई है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले सुयश दीक्षित ने फेसबुक के माध्यम से अपने एक अलग राष्ट्र की घोषणा कर दी। भारत के इस लड़के ने अपना खुद का एक देश बना लिया है। साध ही सुयश ने खुद को वहां का राजा और पिता को प्रधानमंत्री बना दिया है। ये सुनकर आपको शायद भरोसा न हो, लेकिन ये सच है। सुयश ने अपने देश का झंडा भी जारी कर दिया है।
फेसबुक से किया ऐलान
सुयश ने अपने देश का नाम किंगडम ऑफ दीक्षित रखा है। जो इजिप्ट और सुडान के बीच में पड़ता है। इस जगह पर किसी भी देश का मालिकाना हक नहीं था। इसलिए सुयश ने इसे अपना देश बना लिया। सुयश ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट के माध्यम से ये एलान किया है। सुयश ने ये भी लिखा है कि वह जल्द ही यूएन से इस इलाके को मान्यता देने के लिए चिठ्ठी लिखने को कहा है। इस जगह का असली नाम ताविल है।
319 किमी का किया सफर
सुयश ने फेसबुक पर अपनी घोषणा में कहा, 'मैंने इस जगह तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर का सफर तय किया है। जब मैं इजिप्ट से निकला तो वहां शूट एंड साइट के ऑर्डर थे। मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकलकर यहां पहुंचा। यहां आने के लिए सड़क भी नहीं थी। ये इलाका पूरा रेगिस्तान से भरा है। यहां 900 स्क्वायर फीट का क्षेत्र किसी भी देश का हिस्सा नहीं है। यहां आराम से रहा जा सकता है। मैंने यहां पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी भी डाला है।'
एमपी के इंदौर से हैं सुयश
नए देश की घोषणा करने वाले सुयश इंदौर के रहने वाले हैं। जहां के गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुयश ने गूगल डेवलपर्स ग्रुप इंदौर में बतौर कम्यूनिटी लीडर कार्यरत रहे। इसके अलावा उन्होंने जोमोटो और माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम कर चुके हैं और वर्तमान में वे सॉफ्टीनेटर कंपनी के सीईओ हैं।
पिता को बनाया पीएम
सुय़श ने किंगडम ऑफ दीक्षित देश का अपने पिता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मिलिट्री हेड बनाया है। इसके अलावा सुयश ने खुद को राजा बनाया है। यही नहीं उन्होंने इस देश की वेबसाइट भी बना रखी है। जिसका नाम https://kingdomofdixit.gov.best/ है। सुयश ने इस देश की नागरिकता लेने के लिए लोगों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं। जिस पर इस नए देश की नागरिकता के लिए लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...