एक लड़की (गौरी) की कहानी, जो पहले लड़का (गौरव) था...

'मेरे परिवार को मेरा मजाक बने रहना पसंद था, लेकिन मेरे इस रूप को अपनाना पसंद नहीं है। मेरे घरवाले घर के कुत्ते के बिना नहीं जी सकते, पर उन्हें खुद की औलाद के बिना जीना मंजूर है। मेरी हकीकत जानने के बाद मेरे कई दोस्तों ने भी मुझसे नाता तोड़ लिया है।'
रियलिटी शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं गौरव
यह कहानी है, गौरी अरोड़ा की जो पहले गौरव अरोड़ा था। पहले आपको उनकी पहचान बता दें, जो अब नहीं है... गौरव अरोड़ा पहली बार तब सुर्खियों में आए जब वो Splitsvilla-8 के कंटेस्टेंट के रूप में आए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस शो में एंट्री ली, तब पूरी तरह स्ट्रैट थे। लेकिन जब निकले तो पूरी तरह बदलकर। शो में गेस्ट बनकर आए एक टीवी एक्टर से उन्हें प्यार हो गया था। गौरव के मुताबिक पहली बार किसी ने मुझे वुमन की तरह फील कराया था।
इस बार चर्चा में हैं गौरी, जो कभी गौरव था
बीते कुछ दिनों से गौरव अरोड़ा ने अपना नाम बदल कर गौरी अरोड़ा रख लिया है। इसके बाद वो गौरी अरोड़ा के नाम से सोशल मीडिया पर पर अपनी सेक्स चेंज के बाद की तस्वीरे भी शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर गौरी लगातार अपनी फोटोज अपलोड कर रही है।
सर्जरी से बदल लिया अपना लुक
गौरव से गौरी बनने के लिए वो पिछले साल से ही सर्जरी करा रही हैं। सबसे पहले डॉक्टरों ने उनके चेहरे की सर्जरी की, इसके बाद उनके पूरे शरीर की धीरे-धीरे सर्जरी की गई। इस दौरान उनको रोज महंगी और ताकतवर हार्मोनल दवाईयां लेनी पड़ती हैं।
क्या है गौरव से गौरी बनने की कहानी...
उनका ताल्लुक दिल्ली से है। उम्र है 23 साल, गौरी बताती हैं कि आठ से 12 साल की आयु के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि वो आम बच्चों से अलग हैं। उनका कहना है कि उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद थे। वो लड़कों की तरफ आकर्षित होते थे। जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला वो मज़ाक का पात्र बनते चले गए।
गौरी को अपनी इन भावनाओं के लिए पिता की क्रूरता का सामना भी करना पड़ा। गौरी के मुताबिक, मारपीट तो उनके लिए आम बात थी। कभी गरम चाकू से जलाया जाता, तो कभी उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाता था। कभी उन्हें खाना नहीं दिया जाता था, तो कभी घर से निकाल देने की धमकी दी जाती थी।
गौरी बताती हैं कि जब वो 10 साल की थीं तो चार लड़कों ने उनके साथ बलात्कार किया। लिस में शिकायत करने पर पुलिसवालों ने शिकायत को नज़रअंदाज़ करते हुए उन्हें ही दोषी माना। उस दौर को याद करते हुए गौरी कहती हैं, "मुझे उस दौरान इस बात का एहसास हो गया कि अपने दिल की आवाज को दबाकर दुनिया के हिसाब से जीना ही मेरे लिए बेहतर होगा। मैंने वैसा ही किया, क्योंकि उस वक़्त मैं घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता था।
कैसे बदली किस्मत
गौरव से गौरी अरोड़ा के सफर के बारे में गौरी कहती हैं कि 20 साल की उम्र में दोस्तों के साथ मुंबई घूमने आया तो मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा। मॉडलिंग के दौरान दिल्ली में मशहूर डेटिंग रियलिटी शो स्पलिट्सविला का ऑफर मिला। यहीं से गौरव अपने पैरों पर खडे़ होकर गौरी बनने की राह पर चल पड़ी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
