इस भारतीय सैनिक ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने साहस की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाएं पर सफलता के साथ चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है। चार जनवरी को उन्होंने अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की चढ़ाई पूरी कर ली। वह ऐसा करने वाले देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं।
कर्नल रणवरी सिंह जम्वाल मूल रूप से सांबा जिला के भडौरी गांव के रहने वाले हैं। वह 25 दिसंबर को इस यात्रा पर रवाना हुए थे। वीरवार सुबह ही इस सम्मिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया। उन्होंने इस सम्मिट को पूरा करने के लिए दोस्तों और देशवासियों की दुआओं और सहयोग पर आभार जताया है।

कर्नल जामवाल जम्मू-कश्मीर और गढ़वाल हिमालय में कई रेस्क्यू अभियान में शामिल रहे हैं। भारतीय सेना के गुलमर्ग में बने हाई एलटिट्यूट वॉरफेयर स्कूल में इंस्ट्रक्टर रहे कर्नल जामवाल को देश का सर्वोच्च अडवेंचर अवॉर्ड तेंजिग नॉर्गे अडवेंचर अवॉर्ड भी मिल चुका है। विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे गए कर्नल जामवाल ने अफ्रीका कॉन्टनंट की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साल 2010 में फतह किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने एशिया कॉन्टनंट की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। एवरेस्ट वह 2013 और 2016 में भी गए थे। साउथ अमेरिका कॉन्टनंट की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ 2013 में, यूरोप की माउंट एल्ब्रूज 2014 में, ऑस्ट्रेलिया कॉन्टनंट की सबसे ऊंची चोटी माउंट कार्ट्स नेस्ज पिरामिड 2015 में और नॉर्थ अमेरिका की माउंटेड देनाली 2017 में फतह की। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक सम्मिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट सम्मिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके गतिशील नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ाई चुके हैं।
यह भी पढ़ें : शहीद की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, कहा 'इन्हें भी सेना में भेजूंगी'
सिर्फ यही नहीं उन्होंने तीन बार माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ाई की है। सांबा जिला की कंडी बेल्ट के एक छोटे से गांव भडौरी के रहने वाले कर्नल जम्वाल ने रत्नूचक सैन्य स्कूल से शिक्षा हासिल की, जिसके बाद बुलंद हौसले और कठोर परिश्रम से उन्होंने सफलतापूर्वक आर्मी कैडेटस कॉलेज (एसीसी) में प्रवेश किया और फिर जाट रेजिमेंट में एक अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
