प्रेगनेंट महिलाओं को फ्री सवारी कराता है दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा ऑटो ड्राइवर

ऑटो चलाने के लिए किसी कॉलेज के डिग्री की जरूरत नहीं होती है। लेकिन शिक्षा किस कदर इंसान को संवेदनशील और समझदार बना देती है वो इस ऑटो वाले से हम सीख सकते हैं।
तमिलनाडु के करुप्पास्वामी तमिल साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री पाने के बाद ऑटो चलाते हैं। यह उनकी पहचान नहीं है, उनकी पहचान है जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर, खासकर गर्भवती महिलाओं को मदद को लेकर उनकी हर तरफ सराहना हो रही है।
गर्भवती महिलाओं को मुफ्त कराते हैं सवारी
ऑटो ड्राइवर करुप्पास्वामी गर्भवती महिलाओं की अलग तरह से मदद कर रहे हैं। कोयटंबूर के 25 साल के करुप्पास्वामी स्कूली बच्चों और गर्भवती महिलाओं से ऑटो में चढ़ने के लिए पैसे नहीं लेते हैं। इतना ही नहीं जरूरतमंद की मदद के साथ वह अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं।
रोजगार के साथ पढ़ाई जारी रखी
करुप्पास्वामी ने अपनी गरीबी से लड़ते हुए भी रोजगार के साथ पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने तमिल साहित्य से पीजी की अपनी पढ़ाई भी सरकारी छात्रवृत्ति की सहायता से पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
दोस्तों की मदद से सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा
करुप्पास्वामी ने बताया कि दोस्तों की सहायता से उन्होंने एक सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा। ऑटो चलाकर वह अपनी आर्थिक जरूरतों के साथ पढ़ाई का सपना भी पूरा कर पा रहे हैं। करुप्पा आगे तमिल साहित्य से ही एमफिल की डिग्री भी लेना चाहते हैं। गरीबी और जीवन की मुश्किलों के बाद भी करुप्पा हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
इनके ऑटो से सफर करने का भी अलग मजा है। रास्तेभर ये सवारियों से साहित्य से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं। जाहिर है कहानियां सुनते-सुनाते वक्त और रास्ता कब कट जाता है, पता ही नहीं चलता।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
