मिलिए, भारत की सबसे उम्रदराज योगा टीचर से... उम्र है 98 साल

नरेंद्र मोदी के भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाने लगा। भारत के प्रयासों के बाद योग को विश्वस्तर पर पहचान मिली और पूरी दुनिया ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया।
जैसा कि आपको पता ही योग भारत में सदियों से किया जा रहा, जिसका पूरी दुनिया ने अब लोहा मान लिया है। हम आपको आज अपने देश की एक ऐसा योगा टीचर से मिलाने जा रहे हैं जिसके पूरी दुनिया में लगभग 600 छात्र हैं और खुद 98 साल की हैं।
नान्नमल हैं भारत की सबसे उम्रदराज योगा टीचर
कोयंबटूर में रहने वाली नान्नमल की उम्र 98 साल है। और वह रोजाना योग करती हैं। उनको योग करते देख हर कोई हैरान रह जाता है। पहले वो अपने घर में कुछ लोगों को ही योग सिखाती थीं, पर एक प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद इनको प्रसिद्धि मिली, जिसके बाद ये 100 से ज़्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। अब योग इनके परिवार की विरासत बन चुका है। कोयंबटूर की वी. नानाम्मल को संभवत: देश की सबसे वृद्ध योग इंस्ट्रक्टर माना जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी वे 20 से ज़्यादा आसनों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर लेती हैं।
पूरी जिंदगी स्वस्थ रहने की मिली नसीहत
नानाम्मल ने अपने पिता से योग सीखा था और उनके पति एक सिद्ध चिकित्सक थे। ऐसे में उन्हें पूरी जिंदगी स्वस्थ रहने की नसीहत मिलती रही। नानम्मल के मन में कभी नहीं आया कि वह योग छोड़ दें। यही वजह है कि आज तक उनका शरीर इतना फ्लेक्सिबल है।
ये है नानम्मा का दिनचर्या
नानाम्मल रोज सुबह जल्दी उठ जाती हैं। उठते ही सबसे पहले वो आधा लीटर पानी पीती हैं। फिर वो अपने छात्रों को योग सिखाने चली जाती हैं। इनके खाने में ऐसी चीजें ही बनाई जाती हैं, जिसमें फाइबर और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। रात का खाना ये 7 बजे तक खा लेती हैं और ज़्यादातर खाने में फल और शहद होते हैं। योग प्रशिक्षक होने के साथ ही साथ ये प्राकृतिक जीवन की बहुत बड़ी अनुयायी हैं। उनके अनुसार, प्रकृति के नजदीक रहने से हर आदमी स्वस्थ रहता है और उसमें एनर्जी भरी रहती है। इनसे जो भी मिलने आता है, उसको प्राकृतिक औषधियां और उसके फ़ायदे बताना नहीं भूलतीं।
नान्नमल बताती हैं कि वे ब्रेकफास्ट में जौ, मक्का, रागी जैसे मोटे अनाज का नाश्ता लेतीं हैं। लेकिन सुबह के खाने में चावल खाने से परहेज करती हैं। इसके बाद लंच में चावल और हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में शामिल करती हैं। फिर वे डिनर में एक केला और एक गिलास दूध पीती हैं। उनका कहना है कि कोल्डड्रिंक और जंकफूड वे न तो खुद खाती हैं और न ही घर के किसी सदस्य को लेने देती हैं। चाय, कॉफी, चीनी और मैदे से बनी चीजों का वे बिलकुल यूज नहीं करतीं। इसके जगह वे डेली अदरक और शहद का ड्रिंक पीती हैं।
20 ज्यादा आसन करती हैं नान्नमल
नान्नमल 20 से ज़्यादा आसनों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर लेती हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने पिता से योगा सीखा था। उनके हसबैंड भी डॉक्टर थे। ऐसे में पूरी लाइफ हेल्दी बने रहने के टिप्स उन्हें घर से ही मिली।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
